छत्तीसगढ़ में 166 स्कूलों पर ताला, विधानसभा में उठे सवाल, उद्योग विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार कर बांट रहे जमीन

Arun Tiwari | Mar 18, 2026, 14:39 IST
Share
chhattisgarh-166-schools-closed-merge-education-policy-debate
chhattisgarh-166-schools-closed-merge-education-policy-debate

छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के तहत 10,538 स्कूलों के मर्जर के बाद 166 स्कूल पूरी तरह बंद हो गए। गजेंद्र यादव ने विधानसभा में इसकी पुष्टि की, लेकिन इन बंद स्कूलों के भविष्य पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने पढ़ाई की व्यवस्था करने के लिए युक्तियुक्तकरण किया। इस युक्तियुक्तकरण में छत्तीसगढ़ के 166 स्कूलों पर ताला डल गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में माना कि 166 स्कूल ऐसे हैं जिनमें कोई काम नहीं हो रहा। उनको दूसरे स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। अभी सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि इन स्कूलों का करना क्या है।

छत्तीसगढ़ के 166 स्कूल बंद :

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में पढ़ाई लिखाई पर फोकस करने हुए युक्तियुक्तकरण किया। इसमें शिक्षकों और स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया। जिन स्कूलों में टीचर नहीं थे वहां पर सरप्लस शिक्षकों को भेजा गया। वहीं विद्यार्थियों की संख्या और स्कूलों की दूरी के आधार पर आपस में स्कूलों को मर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में 10538 स्कूलों को आपस में मर्ज किया गया। इस प्रक्रिया में प्रदेश के 166 स्कूल पूरी तरह बंद हो गए। इन स्कूलों पर ताला डल गया। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी। जब विधायक सुनील सोनी और अजय चंद्राकर ने पूछा कि इनका क्या करेंगे तो मंत्री यादव कहते रहे कि इनको देखेंगे कि आने वाले सत्र में क्या उपयोग किया जा सकता है। मंत्री ने स्वीकार किया कि युक्तियुक्तकरण और स्कूलों के मर्जर में 166 स्कूल बंद हो गए हैं।

उद्योग विभाग पर उठे सवाल :

विधानसभा में बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उद्योग विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार कर उद्योगों को जमीन बांट रहे हैं। सवाल कांग्रेस विधाायक चातुरी नंद ने उठाया। उन्होंने कहा कि महासमुंद में गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड को कौड़ियों के दाम 250 एकड़ से ज्यादा जमीन आवंटित कर दी गई।

यह जमीन 4 लाख 82 हजार रुपए हेक्टेयर के हिसाब से 99 साल की लीज पर दे दी गई। इस पर उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि उद्योग नीति के आधार पर ही जमीन दी गई है। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने इस पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

जंबूरी पर जंग :

विधानसभा में जंबूरी के आयोजन भी जमकर बवाल मचा। कांग्रेस विधायकों ने इसमें भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टेंडर में अनियमितता कर कंपनी का चयन किया गया। जिस कंपनी का चयन किया गया उसने पहले ही मैदान पर काम शुरु कर दिया था। कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के स्काउट गाइड के राज्य के अध्यक्ष में नियुक्ति के पहले ही टेंडर बुला लिया गया।

इतना ही नहीं मंत्री गजेंद्र यादव की नियुक्ति के बाद वो टेंडर निरस्त कर फिर से टेंडर बुलाया गया और टेंडर की शर्तें भी बदल दी गईं। इस मामले की विधायकों की समिति से जांच कराने की मांग की गई। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि जब भ्रष्टाचार हुआ ही नही तो फिर जांच कैसी। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।

ये खबरें भी पढ़े...

युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप: डीईओ और बीईओ के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण के बावजूद शिक्षकों की कमी

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 शुरू, एक साल बाद सदन लौटे कवासी लखमा, विधायकों ने गले लगाकर किया स्वागत

140 आत्मसमर्पित नक्सली पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • युक्तियुक्तकरण
  • युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती