CG Top News: : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती
कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक प्राध्यापकों के 700 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने 31 जुलाई तक सभी स्नातक कॉलेजों में नियमित प्राचार्य नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होंगी राशन दुकानें, सरकार और संचालकों में बनी सहमति
top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई से प्रस्तावित राशन दुकान संचालकों की हड़ताल टल गई है। सरकार ने पीडीएस संघ की कई मांगें मानते हुए बारदाने की बकाया राशि में से 49 करोड़ रुपए जारी किए हैं। शेष 165 करोड़ रुपए 10 दिनों में देने का भरोसा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नकटी पर बीजेपी दो फाड़, बुलडोजर कार्रवाई पर सत्ता संगठन में रार
CG News.रायपुर नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए हुई बुलडोजर कार्रवाई अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है। इस मामले को लेकर बीजेपी के भीतर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। पार्टी संगठन सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में नगरीय निकायों में मनोनीत हुए एल्डरमैन
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.छत्तीसगढ़ सरकार ने बिलासपुर और बस्तर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की दूसरी सूची जारी की है। बिलासपुर निगम में 11, रायगढ़ में 8, कोरबा में 11 और जगदलपुर में 8 एल्डरमैन मनोनीत हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंत्र-प्रार्थना की अनिवार्यता के विरोध में दायर याचिका की खारिज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र और प्रार्थना अनिवार्य करने वाले परिपत्र के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी, क्योंकि सरकार के मुताबिक यह व्यवस्था फिलहाल लागू नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...