कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
Harrison Masih | Jul 02, 2026, 20:02 IST
700 प्रोफेसर्स की भर्ती 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने सहायक प्राध्यापकों के 700 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने 31 जुलाई तक सभी स्नातक कॉलेजों में नियमित प्राचार्य नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के 700 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े सहायक प्राध्यापकों के 700 पदों को भरने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए भी शासन को नया प्रस्ताव भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मंत्री वर्मा ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
बैठक में यह भी तय किया गया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से होने वाली प्राध्यापकों की सीधी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा। अधिकारियों को लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 31 जुलाई 2026 तक स्नातक प्राचार्यों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में राज्य का कोई भी स्नातक महाविद्यालय बिना नियमित प्राचार्य के नहीं रहना चाहिए। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है।
बैठक में प्राध्यापकों और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
वर्ष 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को 1990 के नियमों के तहत प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इससे उनकी वरिष्ठता सुरक्षित रहेगी।
वरिष्ठ और प्रवर श्रेणी वेतनमान की लंबित सूचियों को भी जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिथि प्राध्यापकों की मांगों पर जल्द फैसला
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अतिथि प्राध्यापकों को भी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। उनकी सेवा शर्तों में सुधार के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्द निर्णय ले सकती है।
सरकार ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक ग्रेड-3 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्तियों को भी मंजूरी देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इन पदों पर भर्ती राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
राज्य सरकार ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष पहल की घोषणा की है।
महाविद्यालयों में "90 घंटे, 90 दिन" अंग्रेजी संप्रेषण (English Communication) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
सरकार का मानना है कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
समीक्षा बैठक में वित्तीय अनुशासन पर भी जोर दिया गया। मंत्री वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता या लापरवाही के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
अब किसी भी महाविद्यालय को बजट जारी करने से पहले प्रशासनिक स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही नए कॉलेजों के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जाएंगे, ताकि संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।
सरकार के इस फैसले से एक ओर जहां कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, वहीं दूसरी ओर सैकड़ों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर खुलेंगे। नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति, पदोन्नति, नई भर्तियों और कौशल आधारित अंग्रेजी प्रशिक्षण जैसे कदमों से राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
7 साल बाद अभ्यर्थियों को मिली राहत, सहायक प्राध्यापक भर्ती पर HC का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, सहायक प्राध्यापक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण का अधिकार सरकार के पास
assistant professor bharti: हाईकोर्ट का फैसला, सहायक प्राध्यापक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण का अधिकार सरकार के पास
cg govt job news: छत्तीसगढ़ विधिक सेवा भर्ती : 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका
700 पदों पर भर्ती को मिली हरी झंडी
मंत्री वर्मा ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
सीजीपीएससी भर्ती में आएगी तेजी
31 जुलाई तक सभी कॉलेजों में नियमित प्राचार्य
उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में राज्य का कोई भी स्नातक महाविद्यालय बिना नियमित प्राचार्य के नहीं रहना चाहिए। सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है।
2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को मिलेगा लाभ
वर्ष 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को 1990 के नियमों के तहत प्राध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इससे उनकी वरिष्ठता सुरक्षित रहेगी।
वरिष्ठ और प्रवर श्रेणी वेतनमान की लंबित सूचियों को भी जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिथि प्राध्यापकों की मांगों पर जल्द फैसला
लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अतिथि प्राध्यापकों को भी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। उनकी सेवा शर्तों में सुधार के लिए गठित समिति की रिपोर्ट पर सरकार जल्द निर्णय ले सकती है।
इन पदों पर भी भर्ती
छात्रों के लिए 90 दिन का कोर्स
महाविद्यालयों में "90 घंटे, 90 दिन" अंग्रेजी संप्रेषण (English Communication) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
सरकार का मानना है कि इससे दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
अनियमितताओं पर सख्ती
अब किसी भी महाविद्यालय को बजट जारी करने से पहले प्रशासनिक स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही नए कॉलेजों के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जाएंगे, ताकि संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।
शिक्षा और रोजगार पर फोकस
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, सहायक प्राध्यापक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण का अधिकार सरकार के पास
assistant professor bharti: हाईकोर्ट का फैसला, सहायक प्राध्यापक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण का अधिकार सरकार के पास
cg govt job news: छत्तीसगढ़ विधिक सेवा भर्ती : 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari