CG TOP NEWS : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में गुजरात की कंपनियों का बढ़ा इंट्रेस्ट, दस गुजराती उद्योगपति करेंगे इन्वेस्ट
छत्तीसगढ़ में खनिज और ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता के कारण गुजरात की बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। अडानी, मित्तल समेत 10 गुजराती कंपनियों ने स्टील, ऊर्जा, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में उद्योग लगाने की तैयारी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तीन साल में हो हर अपराध का निपटारा, अमित शाह बोले, केंद्र और राज्य के बीच डेढ़ हजार विवाद खत्म
बस्तर में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच विवादों के समाधान तथा प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
खत्म होगा शिक्षकों का अटैचमेंट! डीपीआई के आदेश से मची शिक्षकों में हलचल, मंगाई रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के अटैचमेंट सिस्टम पर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 5 जून 2025 से प्रदेश में सभी संलग्न शिक्षकों का अटैचमेंट स्वतः समाप्त माना जाएगा। डीपीआई ने सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ निकाय-पंचायत चुनाव: 1228 पदों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। 1228 पदों के लिए 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हसदेव नदी रेत टेंडर रद्द : बिना फाइनल DSR नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार को झटका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए हसदेव नदी में प्रस्तावित रेत खदान के टेंडर को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना अंतिम और स्वीकृत जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) के नीलामी अवैध है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...