छत्तीसगढ़ निकाय-पंचायत चुनाव: 1228 पदों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
Harrison Masih | May 20, 2026, 10:26 IST
Panchayat-municipal-election-bjp-congress-heat
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। 1228 पदों के लिए 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Raipur. छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। इन चुनावों को सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा राजनीति का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
राज्य में 1 जून को मतदान होना है, जबकि 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब प्रत्याशी और दल मैदान में पूरी ताकत से जुट गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चुनाव में कुल 1228 पदों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद शामिल हैं।
नगर निकायों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए भी मतदान होगा। बड़ी संख्या में पद होने के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चुनावी माहौल बेहद सक्रिय हो गया है।
इस बार प्रदेश के चार नए नगर पंचायतों में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ये नगर पंचायतें हैं-
बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा)
शिवनंदनपुर (सरगुजा)
पलारी (बलौदाबाजार)
घुमका (राजनांदगांव)
इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय निकायों का गठन होने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और नए नेतृत्व को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है।
कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का उपचुनाव इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है। पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद खाली हुआ था, जिसके चलते यहां मुकाबला और भी रोचक हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस सीट को प्रतिष्ठा की लड़ाई बना दिया है और बड़े नेताओं को प्रचार में उतारा है।
भाजपा इस चुनाव में केंद्र और राज्य सरकार की “डबल इंजन सरकार” की नीति को मुख्य मुद्दा बना रही है। पार्टी का दावा है कि इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। भाजपा ने अलग-अलग क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है-
कांग्रेस ने इस बार अलग से बड़े चुनाव प्रभारियों की बजाय स्थानीय विधायकों और जिला संगठन पदाधिकारियों पर भरोसा जताया है। जांजगीर-चांपा, सरगुजा, बलौदाबाजार और राजनांदगांव जिलों में कांग्रेस विधायक और संगठन के नेता प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।
घुमका क्षेत्र में विधायक डोंगरगढ़ दलेश्वर साहू और पलारी में विधायक संगीता सिन्हा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ये चुनाव (Municipal elections) केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा भी तय कर सकते हैं। इन परिणामों से यह संकेत मिलेगा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जनता का रुझान किस ओर है और कांग्रेस की जमीनी पकड़ कितनी मजबूत है।
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 21 मई
मतदान: 1 जून
मतगणना व परिणाम: 4 जून
इन चुनावों के नतीजे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और दोनों प्रमुख दलों के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
यह खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बंट रही MP की शराब, लाखों का माल जब्त
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल
पंचायत—निकाय चुनाव से जुड़ी अवमानना याचिका पर टली सुनवाई, हाई कोर्ट ने यह बताया कारण?
एमपी में हजारों प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव से बाहर, खर्च का ब्यौरा न देने पर आयोग की कार्रवाई
राज्य में 1 जून को मतदान होना है, जबकि 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब प्रत्याशी और दल मैदान में पूरी ताकत से जुट गए हैं।
1228 पदों पर होगा मतदान
नगर निकायों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए भी मतदान होगा। बड़ी संख्या में पद होने के कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चुनावी माहौल बेहद सक्रिय हो गया है।
चार नए नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव
बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा)
शिवनंदनपुर (सरगुजा)
पलारी (बलौदाबाजार)
घुमका (राजनांदगांव)
इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय निकायों का गठन होने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और नए नेतृत्व को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है।
सहसपुर लोहारा उपचुनाव बना हॉट सीट
भाजपा का 'डबल इंजन' पर फोकस
- बम्हनीडीह: हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंह देव
- शिवनंदनपुर: जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह
- पलारी: पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा
- सहसपुर लोहारा: एपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता
कांग्रेस ने स्थानीय नेतृत्व पर जताया भरोसा
घुमका क्षेत्र में विधायक डोंगरगढ़ दलेश्वर साहू और पलारी में विधायक संगीता सिन्हा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारी का सेमीफाइनल
चुनावी कार्यक्रम
मतदान: 1 जून
मतगणना व परिणाम: 4 जून
इन चुनावों के नतीजे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और दोनों प्रमुख दलों के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
यह खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल
पंचायत—निकाय चुनाव से जुड़ी अवमानना याचिका पर टली सुनवाई, हाई कोर्ट ने यह बताया कारण?
एमपी में हजारों प्रत्याशी नगरीय निकाय चुनाव से बाहर, खर्च का ब्यौरा न देने पर आयोग की कार्रवाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari