CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 21, 2026, 20:30 IST
CG Top News
नमस्ते, रायगढ़ में 2 करोड़ की अफीम जब्त। 3 सफाईकर्मियों की मौत पर प्रशासन पड़ा ठंडा। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 का मसीही समाज ने किया विरोध। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

रायगढ़ में 2 करोड़ की अफीम जब्त, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रही थी खेती

रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में करीब एक एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का पुलिस ने खुलासा किया है। मौके से 2 करोड़ रूपए की फसल जब्त की गई है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार और दो फरार हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





3 सफाईकर्मियों की मौत पर प्रशासन पड़ा ठंडा, राष्ट्रीय आयोग उपाध्यक्ष भी 2 मिनट का मौन रखकर वापस लौटे

top news of chhattisgarh.रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में तीन सफाईकर्मियों की मौत के मामले पर प्रशासन मौन, जांच ठंडे बस्ते में। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने अस्पताल निरीक्षण किया, लेकिन बिना कठोर कार्रवाई के चलते बने। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026; मसीही समाज का आरोप, धर्मांतरण पर प्रतिबंध संवैधानिक हनन

CG News.छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का मसीही समाज ने विरोध करते हुए इसे मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया है। समाज का कहना है कि यह धर्मांतरण और धर्म प्रचार पर रोक लगाकर सामाजिक व धर्मार्थ कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




बीजापुर CRPF कैंप हमला: NIA की चार्जशीट में शामिल 6 और आरोपी शामिल, पूरी साजिश उजागर

बीजापुर CRPF कैंप पर हुए माओवादी हमले की साजिश अब परत-दर-परत खुल रही है। NIA ने खुलासा किया है कि हमले से पहले कैंप की रेकी कर उसका डमी मॉडल बनाकर प्रशिक्षण लिया गया था। अब 6 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के साथ कुल आरोपी 23 हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 8वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

Raipur placement camp.रायपुर जिला रोजगार कार्यालय 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप आयोजित करेगा, जिसमें कई पदों पर भर्ती होगी। Vodafone Idea Limited सहित निजी कंपनियां इसमें भाग लेंगी। 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • top news of chhattisgarh
  • Raipur placement camp
  • अफीम की खेती
  • धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026