3 सफाईकर्मियों की मौत पर प्रशासन पड़ा ठंडा, राष्ट्रीय आयोग उपाध्यक्ष भी 2 मिनट का मौन रखकर वापस लौटे

VINAY VERMA | Mar 21, 2026, 16:45 IST
Share
raipur-ramakrishna-hospital-sanitation-workers-death-update
raipur-ramakrishna-hospital-sanitation-workers-death-update

रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में तीन सफाईकर्मियों की मौत के मामले पर प्रशासन मौन, जांच ठंडे बस्ते में। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने अस्पताल निरीक्षण किया, लेकिन बिना कठोर कार्रवाई के चलते बने।

Raipur. छत्तीसगढ़ में 3 सफाईकर्मियों की मौत पर प्रशासन मौन हो गया है। इस बात की जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई कि सफाईकर्मियों को टैंक के अंदर क्यों उताया गया? जबकि ऐसा करने वालों को कानून की कड़ी धाराओ के तहत गिरफ्तार करने का प्रावधान है। इधर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल छत्तीसगढ़ पहुंचे। लेकिन अस्पताल निरीक्षण के बाद उनका भी रुख नर्म पड़ गया।

अस्पताल पहुंचकर जांच

घटना के बाद राष्ट्रीय सफाई आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल छत्तीसगढ़ पहुंचे। मृतक के परिजनों के साथ मिलने के बाद वे अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। प्रबंधन से पूरी जानकारी मांगी। गैस रिसाव और सुरक्षा उपकरणों पर सवाल किए, जवाब से संतुष्ट भी हो गए। मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्ती की बात दोहराई और मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा और चलते बने।

लेकिन एक्शन नहीं, सिर्फ चेतावनी

गिल के निरीक्षण के बाद रुख बदलता दिखा। उनके आने पर लोगो को उम्मीद थी कि कड़ी कार्रवाई होगी। गिल अस्पताल निरीक्षण के पहले मृतकों के परिजनों से भी मिलने गए थे। जहां कड़ी कार्रवाई का वादा किया था। लेकिन अस्पताल निरीक्षण के बाद उनके सुर बदल गए। इधर घटना के बाद हुई सरकार ने भी एक बैठक की। जिसके बाद जारी विज्ञप्ति में अस्पताल का नाम तक गायब था। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को निजी हॉस्पिटल के नाम से संबोधित किया गया।

मैला उठाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

2013 में हाथ से मैला उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिंबंध लगा दी थी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को विषय पर नियम बनाया। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना है। तय अधिनियम के अंतर्गत यह अपराध संज्ञेय एवं गैर-जमानती है। उसके बावजूद कार्रवाई के नाम पर अस्पताल के प्रति शासन का रुख नर्म है।

मुआवजा के बाद सबकुछ शांति

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है। प्रशासन भी राहत पर फोकस करता दिखा। अन्य सुविधाओं के साथ तीनों मृतकों के परिजनोें को तीस-तीस लाख मुआवजा देने की घोषणा हुई है। उसके बाद मामला शॉर्ट आउट होता दिख रहा है। जबकि मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाइन का स्पष्ट उल्लंघन हुआ।

बैठक में बड़े-बड़े निर्देश

रेडक्रॉस सभाकक्ष में बैठक हुई। सफाईकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया गया। पीपीई किट अनिवार्य करने की बात हुई। हर 6 महीने में मेडिकल जांच की बात कही गई। न्यूनतम वेतन लागू करने के निर्देश दिए गए। जागरूकता कैंप चलाने पर जोर दिया गया।

कानून और गाइडलाइन का हवाला

बैठक के दौरान गिल ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का जिक्र किया। मैनुअल स्कैवेंजिंग को पूरी तरह प्रतिबंधित बताया। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर निगम को एनओसी व्यवस्था सख्त करने को कहा। रात में सफाई कार्य रोकने के निर्देश दिए।

पुलिस और प्रशासन को निर्देश

एफआईआर में एट्रोसिटी एक्ट जोड़ने की बात कही गई। मकानहीन परिवारों को पीएम आवास देने के निर्देश दिए। मुआवजे को लिखित में देने को कहा गया। सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने पर जोर दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की टैंक में उतरे तीन युवक, सफाई की पर जिंदा नहीं लौटे

मुरैना में 4 पुलिसकर्मियों की मौत: तेज स्पीड डंपर में घुसी उत्तर प्रदेश पुलिस की गाड़ी

सेप्टिक टैंक हादसे में 3 श्रमिकों की मौत पर 30-30 लाख का मुआवजा

देवास की आराध्या डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग; 2 दम घुटने से मौत, कंपनी में नाइट ड्यूटी के बाद सो रहे थे

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • दम घुटने से मौत
  • रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा