देवास की आराध्या डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग; दम घुटने से 2 की मौत, कंपनी में नाइट ड्यूटी के बाद सो रहे थे मजदूर, 2 झुलसे

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
देवास की आराध्या डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग; दम घुटने से 2 की मौत, कंपनी में नाइट ड्यूटी के बाद सो रहे थे मजदूर, 2 झुलसे

दिलीप मिश्रा, DEWAS. देवास के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री आराध्या में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री में भीषण आग के चलते 4 श्रमिक अंदर ही फंसे रह गए। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और दमकल कर्मी बुलाए गए। फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर अंदर फंसे 4 श्रमिकों को बाहर निकाला गया। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से झुलसे श्रमिकों का उपचार चल रहा है। 



आग को बुझाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड बुलाए गए



शुक्रवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र स्थित आराध्या डिस्पोजल में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए 6 फायर ब्रिगेड बुलाए गए और दर्जनों दमकल कर्मी तथा पुलिसकर्मी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे। सूत्र बताते हैं की फैक्ट्री में फंसे श्रमिकों की जानकारी पुलिस को देने में देरी की गई इसके चलते अंदर फंसे श्रमिक भीषण आग की चपेट में आ गए। जैसे ही पुलिस को अंदर श्रमिक फंसे होने की जानकारी लगी तत्काल फैक्ट्री की दीवार तोड़कर फैक्ट्री में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जिसके चलते सोनू पिता रमेश लाल चौधरी उम्र 23 साल निवासी पान खेड़ी जिला उज्जैन और पप्पू पिता स्वर्गीय गंगाराम की आग में जलने से मौत हो गई। जबकि महेश वर्मा पिता गणपत लाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी पान खेड़ी तराना जिला उज्जैन और बहादुर पिता ईश्वर लाल उम्र 24 साल निवासी सदर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।



यह खबर भी पढ़ें



व्यापमं कांड में शामिल 5 पुलिसकर्मी कोर्ट से सजा मिलने पर बर्खास्त: 2014 से चल रहे थे निलंबित, एसपी ने जारी किया आदेश



हमारी नाइट ड्यूटी थी, सुबह लौटकर सो गए



हादसे में झुलसे युवक ने बताया कि हम चारों पानखेड़ी गांव के निवासी हैं। गुरुवार रात हमारी नाइट ड्यूटी थी। इसके बाद सुबह लौटे तो सो गए। करीब 11 बजे अचानक आग की तपन से जागे। हम चारों तरफ धुएं से घिरे थे। हमारे 2 साथियों में कोई हलचल नहीं दिखाई दी। जबकि एक साथी बेहोशी की स्थिति में था। कुछ देर बाद मैं भी बेहोश गया।



5 घंटे में पाया जा सका काबू



देवास नगर निगम के फायर डिपार्टमेंट के अनुभव चंदेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे लगी आग 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में दमकल की गाड़ियों समेत 30 टैंकर जुटे रहे। अभी 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।


MP News 2 झुलसने का बाद घायल नाइट ड्यूटी के बाद सो रहे थे मजदूर दम घुटने से 2 की मौत देवास की आराध्या डिस्पोजल फैक्ट्री में आग 2 injured after scorching laborers were sleeping after night duty 2 died of suffocation Fire in Dewas's Aaradhya Disposal Factory एमपी न्यूज