सेप्टिक टैंक हादसे में 3 श्रमिकों की मौत पर 30-30 लाख का मुआवजा
Rajesh Lahoti | Mar 18, 2026, 23:38 IST
Photograph: (the sootr)
रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। अस्पताल ने मुआवजा और राहत की घोषणा की है, लेकिन ठेकेदार और प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठे हैं।
RAIPUR. राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। अस्पताल परिसर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मंगलवार को मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
बढ़ते विरोध और संवेदनशील हालात को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल राहत की घोषणा की। अस्पताल के प्रमुख डॉ संदीप दवे ने बताया कि बुधवार दोपहर मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपए के मुआवजे के चेक सौंप दिए गए। इसके साथ ही मृतकों के आश्रितों पत्नी या माता-पिता को आजीवन 20 हजार रुपए प्रतिमाह देने का वादा भी किया है।
प्रबंधन ने यह भी घोषणा की है कि मृतकों के परिवार के ब्लड रिलेशन वालों को अस्पताल में आजीवन मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं, बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी अस्पताल उठाएगा। शेष सुविधाओं से जुड़े दस्तावेज अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सेप्टिक टैंक की सफाई का काम ठेके पर दिया गया था। इसी दौरान बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के तीन श्रमिक टैंक के अंदर उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई और तीनों की जान चली गई। यह घटना एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर खतरनाक कामों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है।
हादसे के बाद पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथमदृष्टया जांच पूरी कर ली गई है और अब जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर सेप्टिक टैंक और आसपास के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। वहीं अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को घटना से जुड़ी जानकारी दी।
जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या ठेकेदार ने श्रमिकों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे या नहीं। यदि लापरवाही साबित होती है, तो ठेकेदार सहित अन्य जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है। इस बीच, अस्पताल प्रबंधन ने घटना की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा है कि वे इस दुखद घड़ी में मृतकों के परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।
अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। क्या इस दर्दनाक हादसे में दोषियों को सजा मिलेगी या मामला सिर्फ मुआवजे तक सीमित रह जाएगा?
यह खबरें भी पढ़ें..
राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार बने एमपी की 'आदिवासी राजनीति' का नया चेहरा
“जल्दी कोर्ट जाओ, नहीं तो शिक्षक फंसेंगे”—मंत्री की सलाह से भड़का TET विवाद, विभाग की चूक पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में 166 स्कूलों पर ताला, विधानसभा में उठे सवाल, उद्योग विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार कर बांट रहे जमीन
छत्तीसगढ़ में LPG गैस के नए नियम लागू, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर
दर्दनाक हादसा
मुआवजा और राहत का ऐलान
प्रबंधन ने यह भी घोषणा की है कि मृतकों के परिवार के ब्लड रिलेशन वालों को अस्पताल में आजीवन मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। वहीं, बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च भी अस्पताल उठाएगा। शेष सुविधाओं से जुड़े दस्तावेज अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
ठेकेदार और प्रबंधन पर उठे सवाल
अब सभी की नजर प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। क्या इस दर्दनाक हादसे में दोषियों को सजा मिलेगी या मामला सिर्फ मुआवजे तक सीमित रह जाएगा?
यह खबरें भी पढ़ें..
राहुल गांधी के निर्देश से उमंग सिंघार बने एमपी की 'आदिवासी राजनीति' का नया चेहरा
“जल्दी कोर्ट जाओ, नहीं तो शिक्षक फंसेंगे”—मंत्री की सलाह से भड़का TET विवाद, विभाग की चूक पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में 166 स्कूलों पर ताला, विधानसभा में उठे सवाल, उद्योग विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार कर बांट रहे जमीन
छत्तीसगढ़ में LPG गैस के नए नियम लागू, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर
दर्दनाक हादसा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA