रायपुर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की टैंक में उतरे तीन युवक, सफाई की पर जिंदा नहीं लौटे

VINAY VERMA | Mar 17, 2026, 23:28 IST
Share
raipur-ramkrishna-care-hospital-septic-tank-death-case
Photograph: (the sootr)

रायपुर के रामकृष्ण केयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान 3 युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना सुरक्षा नियमों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी अस्पताल में से एक रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद 2 युवकों का शव टैंक से बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के कारण सैप्टिक टैंक मे कई हानिकारक केमिकल रहा होगा। जिसके कारण हानिकारक गैस ने उनकी जान ले ली होगी।

सफाई करने उतरे थे युवक

जानकारी के अनुसार तीनों युवक सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। काम के दौरान अचानक वे बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल पाए। आशंका है कि जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान हुई

पुलिस ने मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मछकन और प्रशांत कुमार के रूप में की है। तीनों युवक वॉल फोर्ट सिटी के पीछे स्थित आरडीए कॉलोनी में रहते थे। वे लंबे समय से सेप्टिक टैंक सफाई का काम कर रहे थे।

30 फीट गहरा टैंक बना काल

पुलिस के मुताबिक सेप्टिक टैंक की गहराई लगभग 25 से 30 फीट बताई जा रही है। गहराई ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं। टीम लगातार प्रयास कर रही है कि शवों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान तुरंत शुरू किया गया और विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

इस हादसे ने अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को टैंक में उतारा गया, यह बड़ा सवाल है। नियमों के पालन को लेकर भी अब जांच की मांग तेज हो गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

रायपुर में इससे पहले भी सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। तेलाबांधा क्षेत्र में अशोका बिरयानी के पास दो युवकों की जान गई थी। उस मामले में भी जांच पर लीपापोती के आरोप लगे थे।

कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि इस बार दोषियों पर कार्रवाई होती है या मामला दब जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में LPG गैस के नए नियम लागू, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर

छत्तीसगढ़ की नदियों के संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- 'सिर्फ अफसरों की फौज से नहीं बचेंगी नदियां'

कांग्रेस ने बनाई छत्तीसगढ़ विधानसभा के घेराव की योजना, 17 मार्च को प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा : अमानक चावल और धान उठाव के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

Tags:
  • रायपुर
  • जिला प्रशासन
  • दम घुटने से मौत
  • रेस्क्यू अभियान
  • ऑक्सीजन
  • निजी अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि