CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Sept 22, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कभी न बुर्के वाली बन, काजल हिंदोस्तानी के नारे से मचा बवाल। छत्तीसगढ़ में फर्जी सिम से 60 करोड़ की ठगी, अब नियम सख्त। अमित जोगी की वापसी पर महंत की हां, भूपेश-टीएस का विरोध। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

तू दुर्गा बन तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन, काजल हिंदोस्तानी ने लगवाया नारा

रायपुर के गुजराती स्कूल में काजल हिंदोस्तानी के कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। लड़कियों की स्पेशल क्लास में धर्म और सोशल मीडिया पर बात हुई। मुस्लिम संगठन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में फर्जी सिम से 60 करोड़ की ठगी, अब नियम तोड़ने पर 50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल

top news of chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में फर्जी सिम और मोबाइल कनेक्शन को लेकर दूरसंचार विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फर्जी सिम, IMEI या कॉलिंग आईडी से छेड़छाड़ पर 50 लाख जुर्माना और जेल का प्रावधान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी पर महंत की हां, भूपेश-टीएस का विरोध, बैज न्यूट्रल

अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ में नेताओं के अलग-अलग रुख सामने आए हैं। चरणदास महंत ने वापसी का समर्थन किया है, जबकि भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने इसका विरोध किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





युवा कांग्रेस नेता ने पूर्व विधायक से कहा, तुमसे कांग्रेस नहीं है, न तुम कांग्रेस हो

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:जशपुर की कुनकुरी राजनीति में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच तकरार फिर सामने आई है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने पूर्व विधायक यूडी मिंज पर कांग्रेस के खिलाफ काम करने और चुनाव में बीजेपी को मदद पहुंचाने के आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में गणेश झांकी देखकर लौट रहे बीजेपी पार्षद की कार पर पथराव, हमलावर फरार

रायपुर में गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद प्रीतम ठाकुर की कार पर दो बाइक सवार युवकों ने पथराव किया। दोनों युवक कार का पीछा कर रहे थे और बैरनबाजार में घटना के बाद फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भिलाई में कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्ति पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। जुनवानी की सूर्या रेजिडेंसी के A-1 मकान को टीम ने सील कर दिया। मौके पर मुनादी कराने के बाद विभाग ने संपत्ति का कब्जा अपने नियंत्रण में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अमित जोगी
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • फर्जी सिम
  • काजल हिंदोस्तानी