तू दुर्गा बन तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन, काजल हिंदोस्तानी ने लगवाया नारा

Arun Tiwari | Sept 22, 2026, 18:22 IST
Share
काजल हिंदोस्तानी के कार्यक्रम में विवाद
काजल हिंदोस्तानी के कार्यक्रम में विवाद

रायपुर के गुजराती स्कूल में काजल हिंदोस्तानी के कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। लड़कियों की स्पेशल क्लास में धर्म और सोशल मीडिया पर बात हुई। मुस्लिम संगठन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदुत्व की मुखर वक्ता काजल हिंदोस्तानी ने छत्तीसगढ़ में नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने गुजराती स्कूल में लड़कियों की स्पेशल क्लास ली। इस क्लास में उन्होंने धर्म के बारे में बताया। इस दौरान काजल ने नारा लगवाया कि तू दुर्गा बन तू काली बन, कभी न बुर्के वाली बन। धर्म की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे।

गुजराती स्कूल में यह कार्यक्रम एक सामाजिक संस्था ने कराया था जिसमें मुख्य वक्ता काजल हिंदोस्तानी थीं। इस क्लास में खासतौर पर लड‍़कियों को बुलाया गया था। काजल का यह वीडियो वायरल होने के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। मामला थाने में शिकायत तक पहुंच गया है।

क्या है मामला:

रायपुर के गुजराती उच्चरत माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय धर्म, सोशल मीडिया और गलत रास्तों पर जा रही युवा पीढ़ी को लेकर था। संस्था ने हिंदुत्व की प्रखर और मुखर वक्ता के रुप में देश में पहचाने जाने वाली काजल सिंहला उर्फ काजल हिंदोस्तानी को बुलाया।

काजल ने अपने भाषण में लड़कियों को समझाया कि किस तरह आज की युवा पीढ़ी भावनाओं के आवेश में गलत कदम उठा लेती है। दूसरे धर्म के लोग नाम बदलकर उनसे मिलते हैं और बहला फुसलाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। लड़कियां उनके झांसे में आ जाती हैं जिसका अंजाम बाद में उनको भुगतना पड़ता है।

काजल ने कहा कि ऐसे देश में कई उदाहरण सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमको इन सबसे बचकर रहना है। काजल ने नारा लगवाया कि तू दुर्गा बन तू काली बन कभी न बुर्के वाली बन। साथ में यह भी कहा कि धर्म की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे। बताया जाता है कि 7 सितंबर को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवाद पर अपने अपने तर्क :

यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों के अपने अपने तर्क सामने आने लगे। छत्तीसगढ़ के शहजादा काजी मौलाना सैय्यद अशरफ जिलानी ने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका है। यह इस्लाम पर कंट्रोवर्सी पैद करने की साजिश है। वहीं गुजराती स्कूल के अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं अपनी संस्कृति को लेकर कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं। स्कूल ने उनको कार्यक्रम करने की अनुमति दी तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। इस मामले को लेकर मुस्लिम संगठन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कौन हैं काजल हिंदोस्तानी :

काजल हिन्दुस्तानी का नाम काजल सिंगला है। काजल हिन्दुस्तानी गुजरात के जामनगर शहर की रहने वाली हैं। काजल हिन्दुस्तानी का दावा है कि उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार किया था।

ट्विटर पर काजल हिन्दुस्तानी को लगभग 94 हजार लोग फॉलो करते हैं. जिनमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, तारेक फतह और कपिल मिश्रा जैसी शख्सियतें शामिल हैं। वह खुद को राष्ट्रवादी बताती हैं और खुले तौर पर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत करती हैं।

वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे हिंदू संगठनों के कार्यक्रमों में भाग लेती हैं और लव जिहाद तथा धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भाषण देती हैं। अप्रैल 2023 में गुजरात के ऊना में रामनवमी के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में उन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था, बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

बहन-बेटियों को लेकर आओ... गरबा विवाद पर रामेश्वर शर्मा का बयान, भड़के आरिफ मसूद

गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान पर विवाद, पितृपक्ष पैकेज पर पुरोहितों का भारी विरोध

नक्सली हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना: रायपुर पुलिस ने दर्ज की UAPA के तहत FIR, यूट्यूबर की तलाश शुरू

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर हाफिज अब्दुल रउफ का भड़काऊ बयान, हम दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • विवाद
  • VHP
  • भड़काऊ भाषण
  • काजल हिंदोस्तानी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पंचायत चुनाव में ऐसा हुआ तो जिम्मेदारी आपकी

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पंचायत चुनाव में ऐसा हुआ तो जिम्मेदारी आपकी
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?