अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 05, 2026, 15:08 IST
Share
26.75 लाख लेकर नहीं लौटाए  <br>
26.75 लाख लेकर नहीं लौटाए

अजमेर में एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी से 26.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया। आरोपी ने मकान की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन देकर पैसा लिया और लौटाया नहीं। पीड़िता ने कई बार रकम वापस मांगी, लेकिन हर बार आरोपी टाल-मटोल करता रहा। अंततः पीड़िता ने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अजमेर में एक रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी से मकान के सौदे के नाम पर 26.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक होटल संचालक पर मकान की रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने और बाद में पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान बेचने में मदद का दिया भरोसा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सरला भट्ट का पुरानी मंडी क्षेत्र में पुश्तैनी मकान है। मकान को लेकर विवाद चल रहा था और परिवार इसे बेचने की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहता था।

इसी दौरान पीड़िता के परिचित के बेटे हेमंत भाटी ने मकान का सौदा कराने में मदद करने की बात कही। आरोप है कि हेमंत ने शुरुआत में 5 लाख रुपए देने की मांग की और बाद में मकान का एग्रीमेंट कराने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उनके आधार कार्ड की प्रतियां भी लीं और करीब 2-3 महीने तक मकान के नीचे बने कमरे में रहा।

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
05 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
जयपुर कलक्टर ने डीम्ड फारेस्ट का म्यूटेशन रीको के नाम करने का आदेश दिया है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करता है। रीको ने दो बार नीलामी की कोशिश की, लेकिन उसे स्थगित करना पड़ा। भू-उपयोग में इस बदलाव से पर्यावरण को नुकसान हो सकता है। हाल में, रीको ने नीलामी रद्द कर दी ।

चेक और RTGS से दिए लाखों रुपए

पीड़िता के अनुसार, मकान के सौदे को लेकर परिवार ने आरोपी को अलग-अलग समय पर चेक के जरिए भुगतान किया। इसके अलावा 21 लाख रुपए RTGS के माध्यम से भी ट्रांसफर किए गए।

रिकॉर्ड के मुताबिक, 10 दिसंबर 2021 को 50 हजार रुपए और 7 मई 2022 को 25 हजार रुपए का भुगतान चेक से किया गया। इस तरह अलग-अलग भुगतानों के जरिए आरोपी को कुल 26.75 लाख रुपए दिए जाने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई।

राजस्थान पंचायत चुनाव और छात्रों की परीक्षा के बीच फंसे टीचर, शिक्षा विभाग ने साधी चुप्पी
05 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 15 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, पंचायत चुनाव के चार चरण 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी और परीक्षा एक साथ होने से समस्याएँ बढ़ सकती हैं। दीपावली अवकाश के दौरान भी शिक्षकों की ड्यूटी लगने की संभावना है। शिक्षा विभाग इस गंभीर स्थिति का समाधान निकालने में जुटा है।

रजिस्ट्री के नाम पर लगातार टालता रहा

आरोप है कि जब पीड़िता और उनके परिवार ने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो आरोपी अलग-अलग वजह बताकर मामले को टालता रहा। कभी दस्तावेज तैयार होने की बात कही गई तो कभी लोन स्वीकृत होने का हवाला दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, साल 2023 से आरोपी लगातार रकम वापस करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद परिवार ने कई बार अपनी रकम वापस मांगने की कोशिश की।

अभिषेक चौधरी का राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बननें का रास्ता हुआ साफ, सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट मिले
05 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुए हैं, जिसमें अभिषेक चौधरी को 6.15 लाख वोट मिले। दूसरे स्थान पर अनिल चोपड़ा रहे, जिन्हें 5.45 लाख वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रभारी टॉप पैनल का इंटरव्यू लेंगे, जिसके बाद अध्यक्ष का चयन होगा।

मैसेज के बाद भी नहीं लौटाई रकम

पीड़िता के भाई ने 21 जुलाई 2026 को आरोपी को मैसेज कर भुगतान की अंतिम तारीख बताने को कहा। इसके बाद 1 अगस्त को भी वॉट्सऐप के जरिए 26.75 लाख रुपए वापस करने की मांग की गई। पीड़िता का आरोप है कि इन संदेशों के बावजूद आरोपी ने रकम वापस नहीं की। आखिरकार उन्होंने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
04 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में 2013 की लिपिक भर्ती में 1051 नियुक्तियां संदिग्ध साबित हुई हैं। राज्यस्तरीय जांच में तीन जिलों से असामान्य गतिविधियों की रिपोर्टें सामने आई हैं। जांच में अनुभव और कंप्यूटर प्रमाण-पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं। इस सिलसिले में अधिकारियों की भूमिका और पूरी भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की मांग उठाई गई है, जिला परिषदों को सेवा समाप्त करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, चेक, RTGS भुगतान और मकान के सौदे से संबंधित कागजात की जांच कर रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:
  • अजमेर ठगी मामला
  • मकान सौदा विवाद
  • 26.75 लाख धोखाधड़ी
  • रिटायर्ड अधिकारी
  • कृष्णगंज थाना
  • रकम हड़पने का आरोप
  • मकान रजिस्ट्री विवाद
  • चेक RTGS भुगतान
  • Fraud Case
  • Ajmer Crime
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील

By Manya Jain

नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव और छात्रों की परीक्षा के बीच फंसे टीचर, शिक्षा विभाग ने साधी चुप्पी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव और छात्रों की परीक्षा के बीच फंसे टीचर, शिक्षा विभाग ने साधी चुप्पी
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग

By Sourabh Bhatnagar

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल

By VINAY VERMA

खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल