CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Sept 24, 2026, 20:29 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कर्मवीर बने बीजेपी के संगठन महामंत्री, पवन साय झारखंड भेजे गए। रायपुर में कल से गणेश विसर्जन, तालाबों में विसर्जन बैन। छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के संगठन महामंत्री, पवन साय झारखंड भेजे गए

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की जगह कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पवन साय को झारखंड भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में कल से गणेश विसर्जन: 43 कुंड तैयार, 27 सितंबर को निकलेगी झांकी

top news of chhattisgarh:रायपुर में 25 सितंबर से गणेश विसर्जन शुरू होगा। बड़ी प्रतिमाओं के लिए महादेवघाट और छोटी प्रतिमाओं के लिए 43 अस्थायी कुंड तैयार हैं। अन्य तालाबों में विसर्जन पर रोक रहेगी और नियम तोड़ने पर चालानी कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू, कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टरों को NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निवारक कार्रवाई की शक्तियां दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने नया नियम, GAD ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर सरकार ने अहम स्थिति स्पष्ट की है। पुराने राजस्व रिकॉर्ड में चमार या मोची दर्ज होने पर जांच के बाद पात्र लोगों को रोहिदास जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





नव्या मलिक केस में नया खेल उजागर, 850 रईसजादे बने ब्लैकमेल का शिकार

छत्तीसगढ़ के चर्चित नव्या मलिक ड्रग्स केस में ED की जांच तेज हो गई है। रायपुर के 8 होटल-पब्स से कथित कनेक्शन, 850 प्रभावशाली लोगों के नाम और वसूली डायरी से जुड़े दावों की आर्थिक पहलुओं के साथ जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





जनवरी से नए रूप में आरएसएस, रायपुर-बिलासपुर में बंटेगा छत्तीसगढ़ प्रांत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनवरी 2027 से छत्तीसगढ़ में नया संगठनात्मक ढांचा लागू करने की तैयारी में है। रायपुर और बिलासपुर संभाग के रूप में पुनर्गठन के साथ रायपुर में करीब 300 नए स्थानों पर शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • आरएसएस
  • छत्तीसगढ़
  • गणेश विसर्जन
  • रासुका
  • top news of chhattisgarh
  • नव्या मलिक
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • कर्मवीर सिंह