CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Mar 26, 2026, 20:29 IST
CG Top News 26 march
नमस्ते, अश्लील फोटोकांड में आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड। IAS रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त। शहर के लोग 25 दिन में करा सकते हैं LPG बुकिंग। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड, विभाग बोला- ऐसे वाले फोटो से पुलिस की छवि खराब हुई

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में उनके अनुशासनहीन व्यवहार, नैतिकता के विपरीत आचरण और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





IAS रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल PMO लिए रिलीव

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अधिकारी रजत बंसल को आयुक्त का प्रभार सौंपा है। वहीं IAS रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





शहर के लोग 25 दिन में करा सकते हैं एलपीजी की बुकिंग, कमर्शियल की प्राथमिकता में स्कूल और अस्पताल

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज: शहरी क्षेत्र के लोग 25 दिन में एलपीजी की बुकिंग करा सकते हैं। सरकार ने बुकिंग के नए निर्देशों को लेकर हुई भ्रम की स्थिति को दूर किया है। प्रदेश में गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली के संबंध में ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने समीक्षा बैठक ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में 4 ठिकानों पर GST की रेड, इन दो फर्मों में मिले फर्जी बिलिंग के सुराग

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:रायपुर में GST विभाग ने अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स स्थित लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी (GST raid) की। बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बिलासपुर में 5 हजार से ज्यादा मुर्गे मरे, 22 हजार पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट

CG News.बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के कारण 5,000 से अधिक मुर्गियां मरीं और 22,000 पक्षी व 25,000 अंडे नष्ट किए गए। स्थानीय प्रशासन वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • बिलासपुर
  • GST raid
  • आईजी रतन लाल डांगी
  • एलपीजी
  • बर्ड फ्लू
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • IAS रजत बंसल