IAS रजत बंसल बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

Harrison Masih | Mar 26, 2026, 18:58 IST
Share
chhattisgarh-ias-rajat-bansal-new-pr-commissioner-ravi-mittal-pmo
chhattisgarh-ias-rajat-bansal-new-pr-commissioner-ravi-mittal-pmo

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS अधिकारी रजत बंसल को आयुक्त का प्रभार सौंपा है। वहीं IAS रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने जनसंपर्क विभाग में अहम बदलाव करते हुए नए जनसंपर्क आयुक्त (सीपीआर) के रूप में रजत बंसल की नियुक्ति कर दी है। इस पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में थे, लेकिन अंततः बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में मजबूत हुई पकड़

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के IAS रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही उन्हें कई महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

आयुक्त, जनसंपर्क
सीईओ, ‘संवाद’
संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म
प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम

इस तरह बंसल अब सरकार के कम्युनिकेशन, खनिज और रणनीतिक विभागों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि सरकार ने उन्हें बहु-आयामी जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक तालमेल और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

कई नाम थे रेस में

सीपीआर पद के लिए अवनीश शरण, चंदन कुमार, प्रभात मलिक और स्वयं रजत बंसल के नाम प्रमुख रूप से सामने आए थे। इसके अलावा गौरव सिंह का नाम भी चर्चा में रहा, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें फिलहाल जिला प्रशासन में और अनुभव दिलाने के लिए कलेक्टर पद पर ही बनाए रखा जाएगा।

रवि मित्तल की PMO में एंट्री

वहीं 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) को भारत सरकार के आदेश के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा, जिसके बाद वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या अगले आदेश तक निर्धारित की गई है।

बोर्ड-निगमों में भी बदलाव तय

राज्य के कई बोर्ड और निगमों में प्रबंध निदेशक (MD) और डायरेक्टर स्तर पर भी बदलाव की तैयारी है। कई अधिकारियों का कार्यकाल दो साल से अधिक हो गया है और कुछ जगहों पर अध्यक्ष और एमडी के बीच तालमेल की कमी की शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे में सरकार इन पदों पर भी नई नियुक्तियां कर सकती है।

क्या संकेत दे रहे हैं ये बदलाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल आगामी कार्यों और योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सरकार अनुभवी और नई ऊर्जा के संतुलन के साथ प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

आने वाले दिनों में ट्रांसफर और पोस्टिंग की विस्तृत सूची जारी होने की संभावना है, जिस पर पूरे प्रशासनिक महकमे की नजरें टिकी हुई हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

IAS अफसरों का ट्रांसफर , रजत बंसल को मनरेगा की भी कमान, पढ़ें किसे क्या मिला

छत्तीसगढ़ के CPR डॉ. रवि मित्तल बने केंद्र में डिप्टी सेक्रेटरी, ACC की मंजूरी के बाद बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में 10 IAS अधिकारियों का तबादला,CPR रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में बड़ी जिम्मेदारी

देश में 2834 IAS-IPS-IFS के पद खाली, यूपी-एमपी में सबसे ज्यादा कमी

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • जनसंपर्क विभाग
  • IAS Ravi Mittal
  • IAS रजत बंसल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा