CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ट्रक से बस टकराने पर 5 लोगों की मौत...

Harrison Masih | Oct 26, 2026, 20:28 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्कार, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 5 लोगों की मौत। दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रूपए। छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर। बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन...

Chhattisgarh Bus Accident : रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बलौदाबाजार जिले में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...




दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रूपए, दो लोग हिरासत में

दुर्ग पुलिस ने वाहन चेकिंग में भारी कैश बरामद किया है। पिकअप में सीक्रेट चेंबर बना था, जिसमें 4 करोड़ रुपए कैश रखा था। पुलिस को हवाला का पैसा होने की आशंका है। पिकअप सवार दो लोग हिरासत में हैं। रकम रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। अब आयकर विभाग जांच करेगा। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...




पहले ऐच्छिक छुट्टी, अब सामान्य अवकाश, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। यह छुट्टी 9 नवंबर 2026, सोमवार को रहेगी। पहले यह त्योहार ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल था। सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 अक्टूबर को आदेश जारी किया। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...




बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, संघ बोला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आज सोमवार को पटवारियों के धरने को नया समर्थन मिला। राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के तहसीलदारों ने पटवारियों की मांगों को जायज ठहराया। राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर से प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। संघ पीवी एप का विरोध कर रहा है। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...




मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अमित शाह बोले, कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी, बैज ने कहा- मुद्दे से भटका रही बीजेपी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर है। विवाद पटना में रविवार को हुए कार्यक्रम से शुरू हुआ। खरगे का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर था। छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। खरगे की पटना रैली में मोदी सरकार की नीतियों पर बोलते हुए यह मामला उठा। पूरी खबर के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • CG Top News
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रायपुर-बिलासपुर हाईवे
  • रायपुर-बिलासपुर सड़क हादसा
  • छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा
  • पटवारी हड़ताल