CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव का एक्सीडेंट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वे बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, झारखंड से धराया मास्टरमाइंड
top news of chhattisgarh:दो दशक से चुनौती बना डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। इस बड़े नक्सली नेता पर 55 जवानों की शहादत वाले IED ब्लास्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पीएससी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अगस्त में नियुक्ति की तैयारीCG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 9 सितंबर 2026 को खत्म होगा। सरकार अगस्त में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी में है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नामों पर मंथन चल रहा है, साथ ही रिक्त सदस्य पद भी भरा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शराब घोटाला : 1 हजार 800 की शराब दो हजार में बेची, आबकारी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें:छत्तीसगढ़ के अभनपुर में शराब दुकान पर डमी ग्राहक भेजकर ओवररेटिंग पकड़ी गई। मामले में आबकारी उप निरीक्षक सस्पेंड हुए, दो अफसरों को नोटिस जारी हुआ और ईओडब्ल्यू ने छापेमारी की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जनगणना 2027: रायपुर में नौ सुविधाओं का कलेक्ट होगा डाटा
रायपुर में एक से 31 अगस्त तक विशेष जनगणना सर्वे चलेगा। इसमें आबादी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और इंटरनेट समेत नौ प्रमुख सुविधाओं का डाटा 400 कर्मियों की टीम द्वारा जुटाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...