CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
सरकार ने 12 फीसदी रोजगार टैक्स लगाकर कमाए 300 करोड़, कौशल विकास के नाम पर सिखा रहे शेविंग करना और कपड़े धोना
CG News.छत्तीसगढ़ सरकार ने रोजगार टैक्स लगाकर तीन साल में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही। रोजगार के लिए कौशल विकास किया जा रहा है लेकिन स्किल ट्रेनिंग में शेविंग करना,कपड़े धोना,फूल पौधे लगाना सिखाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027; 1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे, पूछे जाएंगे 33 सवाल
top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 1 मई 2026 से मकान सूचीकरण और आवास गणना का मैदानी कार्य शुरू होगा। कई जगह मकानों की नंबरिंग शुरू कर दी गई है। जनगणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 33 श्रेणियों में जानकारी एकत्र करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दुर्ग अफीम कांड में सस्पेंड हुई कृषि विस्तार अधिकारी को क्लीन चिट, सरकार ने खत्म किया एकता साहू का निलंबन
दुर्ग अफीम केस.दुर्ग के बहुचर्चित अफीम खेती कांड में निलंबित कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सरकार ने बहाल कर दिया। समोदा गांव में 5 एकड़ में अवैध अफीम मिली थी। मामले में भाजपा नेता सहित 7 आरोपी जेल में, जांच जारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
शिक्षा विभाग में प्रताड़ना का खेल; महिला अधिकारी ने सीनियर पर लगाया आरोप
Chhattisgarh News.कवर्धा शिक्षा विभाग में हड़कंप: महिला अधिकारी ने बीईओ पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, डीईओ ने बनाई जांच टीम, 5 दिन में रिपोर्ट का अल्टीमेटम, सच सामने आने पर कार्रवाई तय पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
साइबर ठगी : 103 करोड़ के लालच में वकील ने गंवाए 3.13 करोड़, ठगों ने ऐसे बुना क्रिस डेविड का मायाजाल
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.बिलासपुर में ठगों ने एक वकील से 3.13 करोड़ रुपए ठग लिए। ठग ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर वकील को रियल एस्टेट में भारी निवेश का झांसा दिया और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे मंगवाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...