शिक्षा विभाग में प्रताड़ना का खेल; महिला अधिकारी ने सीनियर पर लगाया आरोप

VINAY VERMA | Apr 03, 2026, 18:34 IST
Share
Harassment in Education Department Female Official Accuses Senior
Harassment in Education Department Female Official Accuses Senior

कवर्धा शिक्षा विभाग में हड़कंप: महिला अधिकारी ने बीईओ पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, डीईओ ने बनाई जांच टीम, 5 दिन में रिपोर्ट का अल्टीमेटम, सच सामने आने पर कार्रवाई तय

Kawardha:छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के अंदर महिलाओं के प्रताड़ना का मामला सामने आया है। कर्वधा की सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने सीनियर पर प्रताड़ना का अरोप लगाया है। जिसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को की है। महिला की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ संजय दुबे के खिलाफ जांच बैठा दी है।

क्या है पूरा मामला

मामला कवर्धा के बीईओ संजय दुबे से जुड़ा है, विभागीय सहायक यानी एबीईओ की जिम्मेदारी विभाग ने मुदिता गुप्ता को दी है। मुदिता गुप्ता का आरोप है कि संजय दुबे उन पर अतिरिक्त दबाव बनाते हैं। अचानक दौरा करने के लिए कहते हैं। जो फाइलें उनसे संबंधित नहीं हैं, उनका भी निराकरण करने के लिए कहते हैं। ऐसा लंबे समय से होता आ रहा है। इसके अलावा उनके कामों में भी हस्तक्षेप करते हैं।

मुदिता गुप्ता ने खोला मोर्चा

मुदिता गुप्ता ने बीईओ संजय दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुदिता गुप्ता ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि बीईओ संजय दुबे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मामला सिर्फ प्रताड़ना तक सीमित नहीं है, बल्कि विभागीय कार्यों में अनुचित हस्तक्षेप की बात भी सामने आई है।

डीईओ ने बैठाई हाई-लेवल जांच

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने आदेश जारी कर एक दो सदस्यीय जांच दल का गठन कर दिया है। यह टीम बीईओ संजय दुबे पर लगे आरोपों की गहराई से जांच करेगी। आदेश में साफ कहा गया है कि यह जांच तथ्यात्मक और समीक्षात्मक होगी। विभाग अब इस अंदरूनी कलह को और दबाने के मूड में नहीं दिख रहा है।

जांच टीम में ये अधिकारी शामिल

जांच की जिम्मेदारी विभाग के दो भरोसेमंद चेहरों को सौंपी गई है। इसमें सहायक संचालक यू.आर. चंद्रकार और सेजेस कचहरी पारा की प्राचार्य श्रीमती उषा ठाकरे शामिल हैं। इन दोनों अधिकारियों को मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाने का जिम्मा दिया गया है। विभाग के गलियारों में चर्चा है कि अगर आरोप सही पाए गए, तो बीईओ संजय दुबे की कुर्सी पर खतरा मंडरा सकता है।

5 दिन का मिला अल्टीमेटम

जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम को ढिलाई बरतने का कोई मौका नहीं दिया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि अगले 05 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। रिपोर्ट में अधिकारियों को अपना ओपिनियन भी देना होगा। इस अल्टीमेटम से विभाग में हड़कंप मच गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या निकलकर आता है।

शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल

एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावे कर रही है, वहीं कवर्धा में अफसरों की आपसी लड़ाई सुर्खियां बटोर रही है। सीनियर अफसर पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। क्या संजय दुबे वाकई मुदिता गुप्ता को परेशान कर रहे थे? या इसके पीछे कोई और विभागीय रंजिश है? इसका जवाब अब 5 दिन बाद आने वाली रिपोर्ट ही देगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

Madhya Pradesh में बंद हुए सबसे ज्यादा सरकारी स्कूल! शिक्षा व्यवस्था फेल हो रही है? रिपोर्ट देखें

सवालों के घेरे में मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों से 22 लाख बच्चे गायब!

यूजीसी नियमों पर धर्मेंद्र प्रधान बोले, शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं

एमपी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल, एक साल में 7.44 लाख बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • प्रताड़ना
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • Kawardha
  • शिक्षा व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती