CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jul 31, 2026, 21:05 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
CGPSC घोटाले में टामन सोनवानी को जेल, ED जांचेगी मनी ट्रेल। स्मार्ट मीटर वापस लेने छत्तीसगढ़ में कल से बड़ा आंदोलन। अटल प्रतिमा घोटाले में उप अभियंता निलंबित। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

CGPSC घोटाले में टामन सोनवानी को जेल, अब ED मनी ट्रेल से खोलेगी पूरा खेल

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले में जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी की ईडी रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





स्मार्ट मीटर वापस लेने छत्तीसगढ़ में आंदोलन, 1 अगस्त से कांग्रेस का हल्ला बोल

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस 1 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। दीपक बैज ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





अटल प्रतिमा घोटाले में उप अभियंता निलंबित, बड़े जिम्मेदारों पर चुप्पी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितताओं के मामले में सरकार ने उप अभियंता को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आने की बात कही गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ स्कूल परीक्षा: 1 से 12वीं की परीक्षाएं होंगी एक साथ, जानिए नया शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। पेपर लीक रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए जिला परीक्षा समिति गठित की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एक करोड़ का कंप्यूटर घोटाला : कलेक्टर ने बैठाई चार सदस्यीय जांच समिति

छत्तीसगढ़ के साजा में विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी में एक करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है। 60 हजार का सामान 2.5 लाख में खरीदा गया। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...