छत्तीसगढ़ स्कूल परीक्षा: 1 से 12वीं की परीक्षाएं होंगी एक साथ, जानिए नया शेड्यूल

Aishwarya Dwivedi | Jul 31, 2026, 12:18 IST
Share
स्कूल परीक्षा का शेड्यूल और नियम
स्कूल परीक्षा का शेड्यूल और नियम

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही और छमाही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। पेपर लीक रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए जिला परीक्षा समिति गठित की गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। अब कक्षा 1 से 12वीं तक की परीक्षाएं एक साथ होंगी। पेपर लीक रोकने के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति गठित की गई है। डीपीआई ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अब एक पैटर्न पर परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा आदेश जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षाओं का नया नियम लागू हुआ है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अब एक ही पैटर्न पर परीक्षाएं होंगी। अनुदान प्राप्त स्कूलों में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। विभाग का मकसद परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। पूरे प्रदेश में मूल्यांकन प्रणाली में एकरूपता लाई जाएगी।

CG स्कूल परीक्षा कार्यक्रम
CG स्कूल परीक्षा कार्यक्रम


जिला स्तर पर बनेगी एग्जाम कमेटी

हर जिले में जिला परीक्षा समिति का गठन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी इस समिति के अध्यक्ष होंगे। सहायक संचालक प्रशासन को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

समिति में दो वरिष्ठ प्राचार्य भी शामिल रहेंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल समन्वयक भी सदस्य होंगे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठक भी इसमें रहेंगे। इस समिति के पास 4 प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। समिति जिले के बेहतरीन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल बनाएगी। यह पैनल पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न-पत्रों के सेट तैयार करेगा।

प्रश्न-पत्रों की पूरी तरह गोपनीय छपाई और बंडलिंग कराई जाएगी। परीक्षा से दो दिन पहले बंडल संकुल स्तर पर बांटे जाएंगे। परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों का समय पर निष्पक्ष मूल्यांकन होगा। सभी छात्रों के अंकों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।

तिमाही और छमाही परीक्षा की तारीखें

तिमाही परीक्षाएं 21 से 30 सितंबर तक होंगी। वहीं छमाही परीक्षाएं 1 से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 1 से 5 के लिए परीक्षा समय सुबह 10 से 12:30 बजे रहेगा। कक्षा 6 से 8 के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक समय तय है। कक्षा 9 से 12 की परीक्षाएं दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होंगी। डीपीआई ने सख्त चेतावनी जारी की है। परीक्षा संचालन में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। संबंधित अधिकारी और शिक्षक पर गाज गिर सकती है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षाएं कब से शुरू होंगी?
    तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेंगी। यह समय-सारिणी कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए लागू है।
  2. जिला परीक्षा समिति का अध्यक्ष कौन होगा?
    जिला परीक्षा समिति का अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है। उनके साथ सहायक संचालक और अन्य शिक्षा अधिकारी सदस्य रहेंगे।
  3. छत्तीसगढ़ में परीक्षा के समय में क्या बदलाव किया गया है?
    कक्षा 1-5 के लिए सुबह 10 से 12:30 बजे, कक्षा 6-8 के लिए सुबह 10 से 1 बजे और कक्षा 9-12 के लिए दोपहर 1 से शाम 4 बजे का समय तय किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छात्रों की मार्कशीट में बड़ी गड़बड़ी, बस्तर शिक्षा विभाग के 7 BEO को नोटिस

दिल्ली शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, एक दिन पहले उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को हटाया गया था

स्कूल लौटो मिशन पर शिक्षा विभाग: राजनीतिक संरक्षण वाले अटैच शिक्षकों पर शिकंजा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शैक्षणिक सत्र
  • पेपर लीक
  • शिक्षा अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब