CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
झीरम घाटी हमले के सभी 10 आरोपी दोषी करार। CGPSC: 2020 से 2023 तक की सभी भर्तियां रडार पर। सोनिया की बिलॉन्गिंग के पहले खरीदार बने भूपेश बघेल। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

झीरम घाटी हमले के सभी 10 आरोपी दोषी करार, खत्म हो गई थी कांग्रेस की पूरी पीढ़ी

झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में जगदलपुर की NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





CGPSC Controversy : 2020 से 2023 तक की सभी भर्तियां रडार पर, ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

top news of chhattisgarh:cgpsc भर्ती घोटाले में ईडी ने शिकंजा कस दिया है। कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर से पूछताछ जारी है और नौकरियों के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली का बड़ा खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





सोनिया की बिलॉन्गिंग के पहले खरीदार बने भूपेश बघेल, 12 नवंबर को मिलेगी किताब

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें :सोनिया गांधी की आत्मकथा BELONGING: A Journey Of Love अब रिलीज के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किताब का पहला प्री-ऑर्डर किया है। किताब 10 नवंबर को जारी होगी और 12 नवंबर को बघेल को मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





इन दस नक्सलियों ने किया झीरम कांड, दोषी का बेटा बोला, बेगुनाह को ठहराया गुनहगार

झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद आए फैसले के बाद विवाद शुरू हो गया है। NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। दोषी जोगा मडकामी के परिवार ने उन्हें निर्दोष बताते हुए सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..





शिक्षक दिवस पर टेट न्याय सत्याग्रह : बैरिकेड्स देखकर सड़क पर मचा बवाल

छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस पर हजारों शिक्षकों ने TET आधारित पदोन्नति की मांग को लेकर नवा रायपुर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री निवास घेराव की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • झीरम कांड
  • शिक्षक दिवस
  • top news of chhattisgarh
  • CGPSC Controversy
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • सोनिया की बिलॉन्गिंग