सोनिया की बिलॉन्गिंग के पहले खरीदार बने भूपेश बघेल, 12 नवंबर को मिलेगी किताब

Arun Tiwari | Updated:
Share
सोनिया गांधी की आत्मकथा BELONGING
सोनिया गांधी की आत्मकथा BELONGING

सोनिया गांधी की आत्मकथा BELONGING: A Journey Of Love अब रिलीज के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किताब का पहला प्री-ऑर्डर किया है। किताब 10 नवंबर को जारी होगी और 12 नवंबर को बघेल को मिलने की उम्मीद है।

Raipur : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा BELONGING: A Journey Of Love को छपने को लेकर विवाद खत्म हो गया है और यह किताब अब छपने जा रही है। इस किताब के पहले ग्राहक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। उन्होंने इस किताब का प्री ऑर्डर कर दिया है। यह किताब 10 नंवबर को रिलीज होगी और 12 नंवबर को भूपेश बघेल के पास पहुंचेगी। भूपेश बघेल ने कहा कि यह त्याग,प्रेम और समर्पण की कथा है। इसको पढ़ने को लेकर उत्साहित है। भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव अब पाठकों के हाथों में पहुंचने वाली है। किताब के प्रकाशन को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने के बाद इसके रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल इस किताब के पहले ग्राहकों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने किताब का प्री-ऑर्डर कर दिया है। किताब 10 नवंबर को रिलीज होगी जबकि प्री-ऑर्डर के चलते इसकी प्रति 12 नवंबर को भूपेश बघेल को मिलने की उम्मीद है। किताब को लेकर बघेल खासे उत्साहित हैं। उन्होंने इसे त्याग, प्रेम और समर्पण की कथा बताया है।

क्या लिखा भूपेश बघेल ने

BELONGING: A Journey Of Love
मैंने हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा लिखित इस पुस्तक को आज Pre-order कर दिया है। सिर्फ़ हमारे देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की नज़र इस पुस्तक पर है क्योंकि यह महज़ एक किताब नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक दस्तावेज होगा। जो भविष्य में प्रेम, त्याग, समर्पण, राजनीति और संबंधों की मजबूत गवाही देगा। उन्होंने कहा कि हम सब इसे पढ़ने को लेकर उत्साहित हैं। बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव।

सोनिया गांधी के जीवन के कई पहलुओं से उठेगा पर्दा

बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव को सोनिया गांधी के (सोनिया की बिलॉन्गिंग) निजी और सार्वजनिक जीवन की कहानी के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें उनके परिवार, रिश्तों, राजनीति में प्रवेश और कांग्रेस के नेतृत्व से जुड़े अनुभवों के साथ उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण प्रसंग सामने आने की उम्मीद है। सोनिया गांधी लंबे समय तक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं और भारतीय राजनीति में उनका महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। ऐसे में उनकी आत्मकथा को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम पाठकों में भी काफी उत्सुकता है।

प्रकाशन को लेकर विवाद से भी चर्चा में रही किताब

सोनिया गांधी की आत्मकथा रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी। भारत में इसके प्रकाशन को लेकर पहले अलग प्रकाशक के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद भारत में किताब के प्रकाशन की जिम्मेदारी हार्पर कॉलिन्स इंडिया को मिली। अब किताब के प्रकाशन की तारीख तय होने के साथ लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किताब को लेकर काफी दिलचस्पी बनी हुई है।

भूपेश बघेल का पहला प्री-ऑर्डर क्यों चर्चा में

छत्तीसगढ़ में सोनिया गांधी और गांधी परिवार के साथ भूपेश बघेल के राजनीतिक संबंधों को देखते हुए उनका किताब का सबसे पहले प्री-ऑर्डर करना खासा दिलचस्प माना जा रहा है। बघेल ने किताब को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व की कहानी नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम और समर्पण की कथा है। यही वजह है कि वे इस किताब को पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। किताब की रिलीज के साथ यह भी साफ होगा कि सोनिया गांधी ने अपने लंबे राजनीतिक सफर, परिवार और देश की राजनीति से जुड़े किन अनुभवों को अपनी आत्मकथा में जगह दी है। यही वजह है कि 10 नवंबर का इंतजार कांग्रेस के नेताओं और सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर में दिलचस्पी रखने वाले पाठकों को है।

ये खबरें भी पढ़े...

बिना बदलाव छपेगी सोनिया गांधी की बुक बिलॉन्गिंग, सिर्फ भारत में क्यों अटकी

सेक्स सीडी कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भूपेश बघेल के खिलाफ कार्रवाई पर रोक

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 200 के पार, एक ही दिन में मिले 26 नए मरीज

भूपेश बघेल का बड़ा बयान : अमित शाह ने चैतन्य को बना दिया नेता, वीडियो वायरल



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • सोनिया गांधी
  • सोनिया की बिलॉन्गिंग
  • अ जर्नी ऑफ लव
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस

By Sandeep Kumar

ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस
राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी

By Neel Tiwari

मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले

By Umeshwari Baghel

कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR

By Ashish Bhardwaj

5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR