CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jul 07, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्ते, आरक्षक भर्ती रद्द करने की याचिका खारिज, 129 अभ्यर्थियों की होगी जांच। बैकलॉग भर्ती पर सरकार का हंटर, अब नपेंगे अफसर। छत्तीसगढ़ में अब बदलेगा तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

आरक्षक भर्ती रद्द करने की याचिका खारिज, 129 अभ्यर्थियों की जांच करेंगे अफसर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। डिवीजन बेंच ने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों की गड़बड़ी के कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करना उचित नहीं है। कोर्ट ने 129 उम्मीदवारों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बैकलॉग भर्ती पर सरकार का हंटर, अब बहाना नहीं चलेगा, ACR में दर्ज होगी लापरवाही

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ सरकार ने SC, ST और OBC के बैकलॉग पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है। GAD ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती में देरी होने पर संबंधित विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे और इसका उल्लेख उनकी ACR में किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कांग्रेस ने जारी की नकटी क्राइम फाइल, सरकार ने विधायक बंगलों के लिए ही तोड़े घर

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें. रायपुर नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने जांच रिपोर्ट जारी कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर 85 मकान तोड़े गए, जिनमें कई प्रधानमंत्री आवास भी शामिल थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बिलासपुर ट्रेन में अश्लीलता : युवक-युवती की हरकत पर भड़के यात्री

शहडोल-बिलासपुर मेमू ट्रेन में एक युवक-युवती की हरकतों से यात्रियों को परेशानी हुई। सफर के दौरान दोनों के व्यवहार को लेकर सहयात्रियों ने नाराजगी जताई। यात्रियों ने रेलवे से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और ट्रेनों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





एससीईआरटी का फैसला : छत्तीसगढ़ में अब बदलेगा तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस बदला जा रहा है। एससीईआरटी द्वारा तैयार इस नए पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास को विशेष स्थान मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रायपुर नकटी गांव
  • बैकलॉग भर्ती