CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 08, 2026, 20:39 IST
CG Top News
नमस्ते, साहू की जगह रोक्तिमा यादव होंगी कोरिया कलेक्टर। रायपुर में मिला बम का सामान; पूर्व महापौर को मारने की साजिश। Raipur IPL Match: स्टेडियम जाने से पहले जान लें रूट। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

तीन आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, पुष्पा साहू की जगह रोक्तिमा यादव होंगी कोरिया कलेक्टर

छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS तबादला आदेश में 48 घंटे के भीतर बड़ा बदलाव किया है। 2012 बैच की आईएएस पुष्पा साहू को कोरिया कलेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन जॉइनिंग से पहले उन्हें फिर से माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव बना दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर में मिला बम बनाने का सामान; पूर्व महापौर को जान से मारने की साजिश

top news of chhattisgarh.रायपुर में मितानिन के घर से विस्फोटक बरामद हुए हैं। आरोप महापौर के फरार साले पर है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते महापौर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस जांच जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





Raipur IPL Match: अनुष्का और अंबानी परिवार भी रहेगा मौजूद, स्टेडियम जाने से पहले जान लें रूट

CG News.रायपुर में 10 साल बाद आईपीएल का रोमांच लौट आया है। 10 और 13 मई को होने वाले मैचों की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 5 मुख्य मार्ग और 12 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 बेटियां बंधक; नौकरी के नाम पर हुआ बड़ा खेल, एक मैसेज ने खोला राज

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.झारखंड में छत्तीसगढ़ की करीब 35 युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बंधक बना लिया गया और उन्हें जबरन काम कराया जा रहा था। दुर्गुकोंदल की एक युवती ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





टीएस सिंहदेव ने फिर की पीसीसी चीफ की दावेदारी, बैज चाहते हैं दोबारा मौका, भूपेश खेमे में हलचल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए खींचतान तेज हो गई है। टीएस सिंहदेव ने दावेदारी पेश की है, जबकि दीपक बैज दोबारा मौका चाहते हैं। 2028 के मद्देनजर हाईकमान नए समीकरण तलाश रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • टीएस सिंहदेव
  • CG News
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • दीपक बैज
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • Raipur IPL Match
  • आईएएस पुष्पा साहू