CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Nov 29, 2025, 20:59 IST
CG Top News big news Chhattisgarh
नमस्कार, CG अमीन भर्ती परीक्षा: 7 दिसंबर को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी। रायपुर कांग्रेस भवन में पर्चा फेंकने से बवाल। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh



CG अमीन भर्ती परीक्षा: 7 दिसंबर को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CG Amin Recruitment Raipur. रायपुर कांग्रेस भवन में 28 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ लिखे पर्चे फेंक दिए, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इन पर्चों पर 'अमित पठानिया मुर्दाबाद' और 'युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो' जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रायपुर कांग्रेस भवन में पर्चा फेंकने से बवाल; युवा प्रभारी के खिलाफ लिखे नारे, कांग्रेस बोली- BJP की चाल

Raipur. रायपुर कांग्रेस भवन में 28 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) के छत्तीसगढ़ प्रभारी अमित पठानिया के खिलाफ लिखे पर्चे फेंक दिए, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इन पर्चों पर 'अमित पठानिया मुर्दाबाद' और 'युवा कांग्रेस में संगठन की दलाली बंद करो' जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रावतपुरा रिश्वत केस: मान्यता के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए नकली पेशेंट्स, ED की रेड में मिले डिजिटल सबूत

रावतपुरा मान्यता घोटाला.ED ने NMC मान्यता से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। ED ने 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रावतपुरा मेडिकल कॉलेज सहित 10 राज्यों के ठिकानों पर छापेमारी की। सर्वर डेटा सहित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





तांत्रिक केके श्रीवास्तव ने हवाला के जरिए ऑस्ट्रेलिया-चीन में किया निवेश, 441 करोड़ का लेन-देन

Raipur. ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि केके ने हवाला के जरिए चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों का निवेश किया है। इसमें उसका बेटा कंचन भी शामिल है। पुलिस को दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





रकम तिगुनी करने का झांसा देकर 6 करोड़ की ठगी, सी बुल्स कंपनी के डायरेक्टर समेत 3 झारखंड से गिरफ्तार

Jashpur. छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी निवेश कंपनी 'C Bulls Global Solution' के डायरेक्टर और उसके दो साथियों को झारखंड के रांची और बोकारो से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लोगों से करीब 6 करोड़ की ठगी की थी। ठगी के बाद तीनों आरोपी अपनी कंपनी बंद कर फरार हो गए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • 6 करोड़ की ठगी
  • top news of chhattisgarh
  • तांत्रिक केके श्रीवास्तव
  • रावतपुरा मान्यता घोटाला
  • जशपुर पुलिस
  • अमीन भर्ती परीक्षा
  • रायपुर कांग्रेस भवन