CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
महीनों तक हुआ 54 हजार अयोग्य महिलाओं का महतारी वंदन, डेढ़ लाख योजना से बाहर
छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना सरकार के खजाने पर भारी पड़ रही है। यही कारण है कि इसमें जांच कर अपात्रों को हटाया जा रहा है। अब तक 54 हजार से ज्यादा महिलाएं अपात्र निकल चुकी हैं। वहीं डेढ़ से ज्यादा इस योजना से बाहर हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
E20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता आयोग के फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी मारुति सुजुकी
छत्तीसगढ़ के E20 फ्यूल मामले में मारुति सुजुकी ने उपभोक्ता आयोग के आदेश को कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। आयोग ने ग्राहक को नई कार देने या पैसे लौटाने का आदेश दिया था। कंपनी का दावा है कि कार E20 पेट्रोल के लिए पूरी तरह सक्षम थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
NEET Results 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने स्टेट टॉपर, मिले 99.99%
NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम में रायपुर के शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल छत्तीसगढ़ के संयुक्त टॉपर बने हैं। दोनों ने 99.9931 परसेंटाइल हासिल किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को दी जमानत, सरकार के तर्कों पर उठाए सवाल
बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कोयला-शराब घोटाला : 5 दिन बढ़ी रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड
छत्तीसगढ़ के कोयला और शराब घोटाला मामलों में फंसे कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड 5 दिन बढ़ गई है। अब ईओडब्ल्यू उनसे 22 जुलाई तक पूछताछ करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...