NEET Results 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने स्टेट टॉपर, मिले 99.99%

Harrison Masih | Jul 17, 2026, 16:25 IST
Share
नीट यूजी रिजल्ट 2026
नीट यूजी रिजल्ट 2026

NEET UG 2026 री-एग्जाम के परिणाम में रायपुर के शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल छत्तीसगढ़ के संयुक्त टॉपर बने हैं। दोनों ने 99.9931 परसेंटाइल हासिल किया।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे बड़ी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रायपुर के शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9931 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

शिप्रक गोयल को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 मिली है, जबकि चार्वी अग्रवाल ने AIR 136 हासिल की है। दोनों छात्र अनारक्षित (UR) वर्ग से हैं। समान परसेंटाइल होने के बावजूद टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण उनकी ऑल इंडिया रैंक अलग-अलग रही।

प्रदेश के लिए गौरव का पल

NEET UG 2026 के परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। शिप्रक और चार्वी ने न केवल राज्य का नाम रोशन किया, बल्कि देशभर में भी अपनी पहचान बनाई।

इस साल छत्तीसगढ़ से करीब 45 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रदेश में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें रायपुर के 25 केंद्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान NTA की गाइडलाइन के अनुसार कड़ी सुरक्षा और जांच व्यवस्था लागू की गई थी।

शिप्रक बोले- सामान्य परीक्षा की तरह लिया

शिप्रक गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और सकारात्मक सोच को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी NEET को जरूरत से ज्यादा कठिन या तनावपूर्ण परीक्षा नहीं माना।

शिप्रक के अनुसार, यदि छात्र परीक्षा को लेकर अत्यधिक दबाव बना लेते हैं तो गलतियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने परीक्षा को एक सामान्य परीक्षा की तरह लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयारी की।

16 घंटे नहीं, 8 से 10 घंटे पढ़ाई काफी

शिप्रक का मानना है कि सफलता के लिए दिनभर किताबों में डूबे रहना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि 14 से 16 घंटे पढ़ाई करने की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन यदि कोई छात्र दो साल तक लगातार और एकाग्रता के साथ रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करे तो अच्छे परिणाम हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता वाली पढ़ाई, लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

तनाव दूर करने के लिए फिल्में और खेल का सहारा

शिप्रक ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश की। जब भी पढ़ाई का दबाव महसूस होता था, वह टहलने निकल जाते थे, फिल्में देखते थे या खेलकूद में समय बिताते थे।

उनका कहना है कि मानसिक संतुलन बनाए रखना किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अहम हिस्सा है। इससे दोबारा पढ़ाई में बेहतर फोकस मिलता है।

चार्वी अग्रवाल ने भी किया शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की छात्रा चार्वी अग्रवाल ने भी 99.9930996 परसेंटाइल हासिल कर राज्य में संयुक्त टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल की है।

चार्वी की इस उपलब्धि को प्रदेश के छात्रों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

NEET UG देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS सहित अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

शिप्रक गोयल और चार्वी अग्रवाल की सफलता ने छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए एक नया उदाहरण पेश किया है और आने वाले अभ्यर्थियों को प्रेरणा दी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

NEET Result 2026 घोषित, इस साल 3% घटे जनरल कैटेगरी के क्वालिफायर

NEET Counselling से पहले 9 हजार से ज्यादा बढ़ीं MBBS सीटें, देखें सीट मैट्रिक्स

NEET री-एग्जाम में हिजाब पहनी छात्रा को रोका, हंगामे के बाद जानें क्या हुआ?

NEET UG Result : नीट यूजी रिजल्ट जारी, सबसे ज्यादा राजस्थान से निकले टॉपर्स

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • NTA
  • NEET Result
  • नीट यूजी रिजल्ट
  • राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
  • neet ug 2026
  • NEET री-एग्जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच