CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... शिक्षक की नौकरी 5 साल से ज्यादा बाकी तो TET परीक्षा पास करना जरूरी
बिना TET अब नहीं चलेगी शिक्षक की नौकरी, छत्तीसगढ़ में 5 साल से ज्यादा सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले हजारों शिक्षकों की मुश्किल बढ़ सकती है। अब सिर्फ नौकरी करना काफी नहीं होगा। उन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET भी पास करनी होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाने वाले नियमित शिक्षकों को यह परीक्षा पास करनी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एक तरफ बिड़ला का सीमेंट प्लांट, दूसरी तरफ 15 हजार एकड़ खेतों का भविष्य, किसानों की रोजी-रोटी पर संकट
अंग्रेजों ने किसानों की खेती और सिंचाई के लिए बांध बनवाया था, ताकि उनकी जमीन को पानी मिलता रहे। लेकिन आजाद भारत में उसी बांध के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है। रायपुर जिले के पेंड्रावन डेम के आसपास प्रस्तावित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट और लाइमस्टोन खनन को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायपुर में भीम आर्मी का चक्काजाम, एंबुलेंस-स्कूल बसें जाम में फंसीं, प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR
राजधानी रायपुर में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के चलते शहर के एक मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता ओसीएम चौक के पास सड़क पर बैठ गए। यह प्रदर्शन 4 नवंबर को किया गया था। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विधानसभा में अब कागजों की जगह चलेगा डिजिटल सिस्टम, सवाल-जवाब से लेकर समितियों का काम होगा ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब कागजों और फाइलों का इस्तेमाल कम होने वाला है। आने वाले समय में विधानसभा का पूरा कामकाज डिजिटल होगा। विधायकों के सवाल, उनके जवाब और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। समितियों से जुड़े काम भी डिजिटल तरीके से होंगे। सरकार ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...