CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
रायपुर। कोलकाता पुलिस ने शेयरों की कथित हेराफेरी, धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर दस्तक दी है। पुलिस की टीम कचना रोड स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के मकान नंबर B-25 पहुंची। मामला मेसर्स यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के कथित सहयोगी राकेश जैन उर्फ आरके जैन को नियमित जमानत दे दी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अवैध वसूली से जुटाई गई रकम को खपाने में मदद की। इस फैसले के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
DSP कल्पना वर्मा पर करोड़ों ऐंठने का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन गिरफ्तार, AI से तस्वीरें एडिट कर करता था ब्लैकमेलिंग और उगाही
छत्तीसगढ़ की सस्पेंडेड DSP कल्पना वर्मा पर प्यार के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए, महंगी कार और गहने लेने का आरोप लगाने वाला होटल कारोबारी दीपक टंडन खुद पुलिस के शिकंजे में आ गया है। बिलासपुर पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर AI की मदद से लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक और भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य की तीनों बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें इंजीनियरिंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर और मेडिकल स्टाफ समेत कई पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। वहीं, कनिष्ठ अभियंता (JE) के 167 पद रखे गए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में 12 हजार करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार, डेढ़ लाख से अधिक वाहन बिके
धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में जमकर रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारों की भीड़ पहुंचने लगी थी। किसी ने सोने-चांदी के सिक्के खरीदे, तो किसी ने नई गाड़ी घर लाई। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और पटाखों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। प्रदेश के व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।