CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
महतारी वंदन योजना की सूची में बड़ी सफाई, सवा लाख के नाम आउट
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी और सत्यापन अभियान के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। विभाग ने अब तक 27 हजार अपात्र महिलाओं की राशि होल्ड कर दी है और करीब 1 लाख मृत हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने यहां क्लिक करें।
रामभद्राचार्य की चरणदास महंत को खुली चुनौती बोले-दम है तो करें मेरी योग्यता का परीक्षण
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चिरमिरी में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वे 22 भाषाओं में धाराप्रवाह बोल सकते हैं और उनका जगद्गुरुत्व किसी भी आलोचना से प्रभावित नहीं होता। यह खबर पूरा पढ़ने यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में नई स्टार्टअप नीति लागू : 10 रोजगार देने पर मिलेंगे 10 लाख
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए नई नीति जारी की है। डीपीआईआईटी मान्यता वाले स्टार्टअप्स 10 लाख रुपए तक का अनुदान, सीड फंड सहायता, किराया अनुदान और निवेश/प्रौद्योगिकी पर प्रोत्साहन पा सकेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने यहां क्लिक करें।
सियासत में फिर सक्रिय हुए टीएस सिंहदेव, क्या गुल खिलाएगी बघेल और बैज के साथ जुगलबंदी
छत्तीसगढ़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की सक्रियता और भूपेश बघेल व दीपक बैज के साथ उनकी जुगलबंदी ने सियासत गरमा दी है, जिसे कांग्रेस में एकजुटता का नया संकेत माना जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ में बकरीद को लेकर सख्ती, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
छत्तीसगढ़ में बकरीद पर सख्त गाइडलाइन लागू है। खुले में कुर्बानी और डीजे पर रोक है, नमाज शिफ्ट में होगी और नियम तोड़ने पर 50 हजार तक जुर्माना लगेगा। यह खबर पूरा पढ़ने यहां क्लिक करें।