CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Jun 21, 2026, 21:48 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
एक हाथ में हथकड़ी दूसरे में एडमिट कार्ड : रायपुर में कैदी ने दी नीट परीक्षा, राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात, ताजपोशी की अटकलें,मरवाही में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग : व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण।

एक हाथ में हथकड़ी दूसरे में एडमिट कार्ड : रायपुर में कैदी ने दी नीट परीक्षा

CG News :रायपुर में NEET-UG री-एग्जाम के दौरान जेल में बंद आरोपी छात्र ने हाईकोर्ट की अनुमति पर परीक्षा दी। हत्या उकसाने के मामले में बंद कुणाल तरुणकर को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्र लाया गया। हथकड़ी में परीक्षा देने का यह मामला चर्चा में है। पूरा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात, ताजपोशी की अटकलें

top news of chhattisgarh :राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। उमेश पटेल से उनकी अकेली बातचीत हुई, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष बदलने की चर्चा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि उमेश पटेल को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं राहुल ने चुनाव की तैयारी पर जोर दिया। पूरा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मरवाही में फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग : व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण

मरवाही के उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े किराना व्यापारी गिरीश यादव का कथित अपहरण हुआ। आरोप है कि बदमाश पुलिसकर्मी बनकर आए और पिस्तौल दिखाकर उन्हें कार में ले गए। घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस जांच कर रही है और व्यापारी की तलाश जारी है। पूरा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में शिक्षक संकट, 27 एप्स में उलझे टीचर, कक्षा का समय हो रहा कम

छत्तीसगढ़ में 30 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। मौजूदा शिक्षकों को पढ़ाई के साथ 27 ऐप्स और गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझना पड़ता है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पूरा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में 104 आरोग्य सेवा पर संकट, फोन पर नहीं मिलेगी डॉक्टरी सलाह

छत्तीसगढ़ में 104 आरोग्य सेवा हेल्पलाइन बंद होने की कगार पर है। सरकार से बजट और एक्सटेंशन न मिलने के कारण कंपनी ने कर्मचारियों को क्लोजर लेटर थमा दिया है, जिससे ग्रामीण मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। पूरा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • CG News
  • अपहरण
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में 104 आरोग्य सेवा पर संकट