राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात, बड़े पद पर ताजपोशी की अटकलें
Arun Tiwari | Jun 21, 2026, 20:30 IST
राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। उमेश पटेल से उनकी अकेली बातचीत हुई, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष बदलने की चर्चा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि उमेश पटेल को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं राहुल ने चुनाव की तैयारी पर जोर दिया।
समझें क्या है पूरा मामला
इस पूरी चर्चा से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीति का पारा गरमा गया है। यह बड़ा पद क्या होगा इस पर अटकलें लगने लगी हैं। उमेश पटेल का कहना है कि किसी पद पर ताजपोशी की बात नहीं हुई। राहुल जब एयरपोर्ट के लिए निकले तो उनके साथ उमेश पटेल भी थे। राहुल एक टपरी पर रुके और वहां पर चाय पी। यह सारी बातें बताती हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने वाला है।
319
राहुल ने नेताओं को दिया चुनावी मंत्र
320
अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने सबसे पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि करीब 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और विभिन्न संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल थे।
पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रदेश के राजनीतिक हालात की विस्तृत जानकारी ली और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ विशेष संवाद सत्र में हिस्सा लिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष का प्रशिक्षण
321
प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग, मार्शल आर्ट्स, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण और संगठन प्रबंधन से जुड़े सत्र भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और राजनीतिक संचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राहुल का संदेश
322
टपरी पर बैज को बिस्किट खिलाया
प्रशिक्षण स्थल पर धक्का मुक्की
कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर को आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देख रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस तरह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों से संगठनात्मक क्षमता बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं का जमीनी जुड़ाव मजबूत होगा।
यह खबरें भी पढ़े...
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर
महिला आरक्षण पर आर-पार; 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जोगी परिवार पर निशाना, बोले बीजेपी से लड़ने के लिए अमित जैसे लोगों की जरुरत नहीं
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari