CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी ख़बरें...
कारोबारी के घर पहुंची ED-IT टीम, शराब-कोयला कनेक्शन पर जांच तेज
top news of chhattisgarh :बलौदाबाजार में ED और आयकर विभाग ने कारोबारी राजकुमार सर्राफ के घर सुबह 4 बजे दबिश दी। टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के कारणों पर एजेंसियों ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीतापुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी, स्कूटी से बैग उठाकर फरार हुआ बदमाश
सरगुजा के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक की स्कूटी से 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
1500 का बिल सीधे 7000 पार : स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश
CG News :स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतें बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 1500-2000 रुपए के बिल अब 5000-7000 रुपए तक पहुंच रहे हैं। बिजली विभाग ने जांच की बात कही है और रीडिंग समायोजन को वजह बताया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
12वीं हिंदी पेपर लीक पर बवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की उठी मांग
रायपुर के अंबेडकर चौक पर 12वीं हिंदी पेपर लीक को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, सख्त कानून और हरिका राव के परिवार को न्याय-मुआवजे की मांग की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
CGPSC घोटाला : पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 31 जुलाई तक ED की रिमांड पर
CGPSC भर्ती घोटाले में ED ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 31 जुलाई तक रिमांड पर भेजा। अब मनी लॉन्ड्रिंग और सिंडिकेट की जांच तेज होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।