सीतापुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी, स्कूटी से बैग उठाकर फरार हुआ बदमाश

Umeshwari Baghel | Jul 26, 2026, 17:44 IST
Share
सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार
सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार

सरगुजा के सीतापुर में ज्वेलरी दुकान संचालक की स्कूटी से 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीतापुर में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, CCTV में कैद बदमाश
  • स्कूटी से गहनों से भरा बैग पार, दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
  • दुकान खोलने गया संचालक, पीछे से बैग लेकर भागा चोर
  • सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ, पुलिस ने शुरू की तलाश
  • रेकी के बाद वारदात की आशंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sarguja। छत्तीसगढ़ ज्वेलरी चोरी :सरगुजा जिले के सीतापुर में रविवार सुबह एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। यहां एक ज्वेलरी दुकान संचालक की स्कूटी से सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 1 करोड़ रुपए कीमत के गहने रखे हुए थे। घटना उस समय हुई, जब संचालक दुकान का शटर खोलने गया था।

मामला सीतापुर मुख्य बाजार स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक अरुण देव रोज की तरह सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने सोने और चांदी के गहनों से भरा बैग अपनी स्कूटी के सामने वाले हिस्से में रखा था। इसके बाद वह दुकान खोलने के लिए शटर के पास चले गए।

इसी दौरान एक बदमाश ने मौका देखा और स्कूटी से बैग उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब संचालक वापस स्कूटी के पास पहुंचे तो बैग गायब मिला। अचानक हुई इस घटना से उनके होश उड़ गए।

सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार
सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बैग गायब होने के बाद दुकान संचालक ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में संदिग्ध युवक नजर आया है। फुटेज में युवक स्कूटी के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह काले रंग का बैग लेकर वहां से निकल जाता है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।

सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार
सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार

हर दिन घर ले जाते थे गहने

ज्वेलरी दुकान संचालक अरुण देव ने पुलिस को बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद कीमती गहने घर ले जाते थे। सुबह दुकान खोलने के समय वह दोबारा गहने लेकर आते थे। घटना वाले दिन भी वह सोने और चांदी के आभूषण बैग में रखकर दुकान पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बैग में लगभग 1 करोड़ रुपए के गहने थे। चोरी के बाद उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार
सरगुजा में दिनदहाड़े 1 करोड़ के गहनों से भरा बैग पार

पहले से रेकी की आशंका

घटना के तरीके को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पहले से दुकान की गतिविधियों पर नजर रखी होगी। उसे पता था कि संचालक कब दुकान पहुंचते हैं और गहनों का बैग कहां रखते हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने बाजार के व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मुख्य बाजार में ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीतापुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल पुलिस की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से सीतापुर के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

FAQ

  1. सीतापुर में ज्वेलरी चोरी की घटना कहां हुई?
    सीतापुर मुख्य बाजार स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के पास यह घटना हुई।
  2. री हुए बैग में कितने रुपए के गहने थे?
    ज्वेलरी संचालक के अनुसार बैग में करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने थे।
  3. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्या कार्रवाई की?
    पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश कर रही है।

यह खबरें भी पढ़े...

बिजली बिल में डूबे छत्तीसगढ़ सरकारी विभाग, निकायों पर सबसे ज्यादा बकाया

इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में

खाद्य विभाग में 6 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर, सरगुजा में प्रभारी व्यवस्था लागू

बिजली बिल में डूबे छत्तीसगढ़ सरकारी विभाग, निकायों पर सबसे ज्यादा बकाया

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरगुजा
  • सीसीटीवी फुटेज
  • छत्तीसगढ़ ज्वेलरी चोरी
  • सीतापुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा