इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में

Vishwanath Singh | Jun 05, 2025, 12:42 IST
Share
The Sootr
The Sootr

शिलांग में लापता हुई नवविवाहिता सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने द सूत्र को बताया कि मुझे यहां आए 14 दिन हो गए हैं। अभी तक यहां की पुलिस सोनम का पता नहीं लगा पाई है।

इंदौर से हनीमून के लिए शिलांग गए राजा और सोनम रघुवंशी के गायब होने के मामले में एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है। इसमें दोनाें का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दोनों ही आखिरी बार 22 मई को होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखे गए। इसके बाद 23 मई से उनका मोबाइल बंद आ रहा है। वहीं, राजा का अंतिम संस्कार बुधवार को इंदौर में किया गया। वहीं, सोनम की तलाश अभी तक जारी है। सर्चिंग के दौरान रेनकोट का जो हिस्सा मिला वह भी सोनम का नहीं है। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है।

3 से 4 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही सोहरा पुलिस

शिलांग में लापता हुई नवविवाहिता सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने द सूत्र को बताया कि मुझे यहां आए 14 दिन हो गए हैं। अभी तक यहां की पुलिस सोनम का पता नहीं लगा पाई है। शिलांग से लगभग 70 किलोमीटर दूर सोहरा क्षेत्र में जहां राजा का शव मिला वहां की पुलिस तलाशी में लापरवाही बरत रही है। वह केवल दिन में 3 से 4 घंटे की शिफ्ट में ही काम करती है। बुधवार शाम को 4 बजे ही सर्चिंग बंद कर दी गई और अभी गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे तक हम इंतजार ही कर रहे हैं कि पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करे। वहीं, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तो लगातार कई घंटाें तक सर्चिंग कर रही है।

The Sootr
The Sootr

राजा के शव ने खोल दी पुलिस की पोल

गोविंद ने बताया कि जब तक राजा का शव नहीं मिला था, तब तक तो यहां का पुलिस महकमा यह मानने को ही तैयार नहीं था कि हत्या जैसी कोई घटना भी यहां हो सकती है। राजा का शव मिलने के बाद भी वे अपहरण की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं। वे लगातार यही बात बोल रहे हैं कि यहां पर तो ऐसी कोई घटना होती ही नहीं है। राजा के शरीर पर पेड़ काटने वाले हथियार से किए गए कई वार इस बात के प्रमाण हैं कि पुलिस सरासर झूठ बोल रही है और मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस टूरिस्ट की गलती बता रही

उन्होंने बताया कि यहां की पुलिस तो शुरू से केवल एक ही बात बोल रही है कि यहां पर जो टूरिस्ट आते हैं उनका पैर फिसल जाता है और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इस पर जब हमने उनसे पूछा कि हर सप्ताह या हर महीने यहां पर इस तरह की कितनी वारदातों होती हैं तो इस पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए और बात को पलट दिया। हमने राजा के शव मिलने के बाद पुलिस से यह भी पूछा कि क्या इसको भी आप अभी भी दुर्घटना ही मान रहे हैं तो भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राजा के शव ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सारी पोल खोलकर रख दी है।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : श्री कृष्णा हाइट्स में 3 और 4 BHK प्रीमियम अपार्टमेंट्स बिक्री के लिए उपलब्ध है

पूछताछ करने पर मारने दौड़ते हैं ग्रामीण

सोहरा में सर्चिंग अभियान में शामिल सोनम के भाई गोविंद ने और भी कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि जिन संदिग्धों को लेकर हमने पुलिस से बात की। उनमें से किसी एक से भी पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। हमारे पूछने पर पता चला कि यहां के ग्रामीणों, दुकानदार आदि लोगाें से अगर पुलिस किसी बात की पूछताछ करती है तो वे काफी उग्र हो जाते हैं और पुलिस को ही मारने दौड़ते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने अभी तक किसी से भी पूछताछ नहीं की है।
यह खबर भी पढ़ें...हुरुन लिस्ट 2025 : भारत की इन प्रभावशाली महिलाओं ने खड़ा किया 2 लाख करोड़ का साम्राज्य

मोबाइल लोकेशन ट्रेन कर रही सायबर पुलिस

सोनम की तलाश दो तरह से चल रही है। ग्राउंड पर तो सोहरा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ सोनम के मोबाइल की लोकेशन को सायबर पुलिस ट्रेस कर रही है। इसके अलावा एसटीएफ सभी तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें...बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?

गन तक नहीं रखती सोहरा पुलिस

गोविंद ने बताया कि 14 दिन से हम पुलिस और एनडीआरएफ के साथ सर्चिंग अभियान में लगे हैं। इस दौरान पहली बार हमने सोहरा पुलिस को अपनी यूनिफॉर्म में देखा। इसके पहले तक सोहरा थाने का कुल 10 के करीब स्टाफ हमेशा ही काले रंग की लोवर और टी–शर्ट में देखने को मिला। राजा का शव मिला तब सोहरा पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आई। इस पर हमने पूछा कि आप यूनिफॉर्म नहीं पहनते तो बोले कि कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुई। पूरे थाने का स्टाफ सिर्फ डंडे ही साथ रखता है, इतने दिनों में हमने किसी के पास भी कभी गन तक नहीं देखी। इसके सवाल पर भी वे बोले कि गन की जरूरत ही क्या है। यहां पर ऐसी कोई घटना होती ही नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें...जनपद पंचायत की बैठक में तकरार, कांग्रेस समर्थित पार्षद ने सीईओ पर फेंकी पानी की बोतल

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • सर्चिंग
  • सोनम
  • शिलांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि