बुजुर्ग को जिंदा जलाकर मार डाला: बेटे के घर पहुंची पुलिस, आखिर कौन है कातिल?

Harrison Masih | Jun 05, 2025, 12:17 IST
Share
Elderly man burnt alive kawardha murder chattisgarh the sootr
Elderly man burnt alive kawardha murder chattisgarh the sootr

कवर्धा जिले के ग्राम बामी में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक बुजुर्ग को निर्ममता से जिंदा जला दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय झड़ीराम साहू के रूप में हुई है।

कवर्धा जिले के ग्राम बामी में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात एक बुजुर्ग को निर्ममता से जिंदा जला दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय झड़ीराम साहू के रूप में हुई है, जो घटना के वक्त अपने घर के बरामदे में खाट पर सो रहा था। अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 102 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है कारण

पत्नी के सामने तड़पते हुए मौत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। झड़ीराम की पत्नी उस वक्त कमरे के अंदर सो रही थी, जब यह वारदात हुई। आग लगने के बाद झड़ीराम जली हालत में चिल्लाते हुए कमरे की ओर भागा, जहां पत्नी ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से जल चुका था। पत्नी ने तुरंत अपने तीनों बेटों को बुलाने दौड़ लगाई। बेटे पहुंचे और पिता को अस्पताल ले जाने के लिए उठाया, लेकिन आंगन तक पहुंचते ही झड़ीराम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस सुबह 5 बजे मौके पर पहुंची

सिंघनपुरी थाना प्रभारी रोशन बघेल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना सुबह मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का असर: सरकार ने सुनीं मांगे

डॉग स्क्वॉड पहुंचा मंझले बेटे के घर

इस केस में एक चौंकाने वाली कड़ी सामने आई है। घटनास्थल से डॉग स्क्वॉड करीब 100 मीटर तक सूंघता हुआ चलकर झड़ीराम के मंझले बेटे के घर तक पहुंचा और वहीं रुक गया। पुलिस फिलहाल इस सूचना के आधार पर हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन अभी किसी को औपचारिक रूप से आरोपी नहीं बनाया गया है।

लगातार तीसरे दिन हत्या की वारदात

इस वारदात ने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह पिछले तीन दिनों में हत्या की तीसरी वारदात है:

2 जून: पोंडी चौकी के प्रभाटोला में अगम दास कुर्रे की कुल्हाड़ी से हत्या

3 जून: पांडातराई के महली गांव में रामगुलाल की टंगिया से हत्या

4 जून: बामी गांव में झड़ीराम साहू को जिंदा जलाकर मार डाला गया

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में थमा मानसून: तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी, 6 जिलों में यलो अलर्ट

गांव में मातम और सन्नाटा

ग्राम बामी में इस जघन्य हत्या के बाद मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बुजुर्ग की हत्या को लेकर गंभीर नाराजगी और डर जताया है। स्थानीय पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि अपराधी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जुटी जांच में, बेटे शक के घेरे में

हालांकि झड़ीराम साहू के तीनों बेटे अलग-अलग रहते हैं, लेकिन डॉग स्क्वॉड की प्रतिक्रिया के बाद मंझले बेटे की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस रिश्तों, संपत्ति विवाद, और पारिवारिक तनावों के एंगल से भी जांच कर रही है।

बामी गांव की यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। बुजुर्ग को इस तरह जिंदा जलाना दर्शाता है कि अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। ऐसे में ज़रूरत है सख्त और तेज़ न्याय व्यवस्था की, ताकि पीड़ित को इंसाफ और समाज को सुरक्षा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें... कस्टडी से भागा दरिंदगी का आरोपी: 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

burnt alive | murder | Crime | Kawardha | chattisgarh | जिंदा जलाया | क्राइम | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • murder
  • हत्या
  • Crime
  • क्राइम
  • कवर्धा
  • जिंदा जलाया
  • Kawardha
  • chattisgarh
  • burnt alive
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा