CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Jul 23, 2026, 20:52 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
साय सरकार का बड़ा फैसला : शीतकालीन सत्र में पेश होगा UCC विधेयक?,रायपुर में BJP-कांग्रेस भिड़ंत : भूपेश बोले हद में रहिए भाजपा वालो,बस्तर में महिला हवलदार एसीबी के जाल में, गाड़ी छोड़ने के बदले घूस लेते गिरफ्तार।

साय सरकार का बड़ा फैसला : शीतकालीन सत्र में पेश होगा UCC विधेयक?

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकार, रोजगार, बस्तर विकास और सिंचाई योजनाओं पर भी तेजी से काम कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में BJP-कांग्रेस भिड़ंत : भूपेश बोले हद में रहिए भाजपा वालो

CG News :रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव के बाद सियासत तेज हो गई है। भूपेश बघेल ने वीडियो साझा कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बस्तर में महिला हवलदार एसीबी के जाल में, गाड़ी छोड़ने के बदले घूस लेते गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें :बस्तर के कोडेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को एसीबी ने 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर छोड़ने और दस्तावेज देने के बदले पैसे मांग रही थीं। आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



8 महीने बाद जेल से बाहर आए अमित बघेल, समर्थकों ने रैली निकालकर मनाया जश्न

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद समर्थकों ने जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली और जोरदार स्वागत किया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बीएड-डीएलएड काउंसलिंग अगस्त में, CHIPS की जगह NIC संभालेगा जिम्मा

छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के शिक्षा महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • साय सरकार
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • अमित बघेल