CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
भूपेश बघेल बोले, जनप्रतिनिधि के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए
top news of chhattisgarh :पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रशासनिक अधिकारी के कथित व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि का सम्मान जरूरी है और ऐसा रवैया मतदाताओं का अपमान है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
BSP स्क्रैप केस : भाजपा नेता भास्कर मुदलियार 6 साल के लिए पार्टी से बाहर
CG News :भिलाई BSP स्क्रैप चोरी मामले में भाजपा नेता भास्कर मुदलियार गिरफ्तार हुए। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पुलिस जांच में फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों के स्क्रैप बाहर निकालने का आरोप है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हाईकोर्ट में IPS रतनलाल डांगी की योग्यता पर उठे सवाल, जांच और सस्पेंशन की मांग
आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ पीड़िता ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सस्पेंशन, बर्खास्तगी, अवैध संपत्ति की जांच और IPS की जगह IAS अफसर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ भाजपा में बगावत, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में जिला नेतृत्व पर गुटबाजी और अनदेखी का आरोप लगाते हुए 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया। प्रदेश नेतृत्व ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जनगणना कार्य के नाम पर शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारी अटैच, आदेश जारी
सरगुजा के अंबिकापुर में जनगणना कार्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय में अटैच किया गया है। एडीएम ने आदेश जारी कर इन्हें आगामी आदेश तक संलग्न किया है। वेतन उपस्थिति के आधार पर दिया जाएगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।