जनगणना कार्य के नाम पर शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारी अटैच, आदेश जारी

Umeshwari Baghel | Aug 02, 2026, 18:48 IST
Share
अंबिकापुर में जनगणना ड्यूटी के बहाने अटैचमेंट
अंबिकापुर में जनगणना ड्यूटी के बहाने अटैचमेंट

सरगुजा के अंबिकापुर में जनगणना कार्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय में अटैच किया गया है। एडीएम ने आदेश जारी कर इन्हें आगामी आदेश तक संलग्न किया है। वेतन उपस्थिति के आधार पर दिया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जनगणना के नाम पर फिर शुरू हुआ अटैचमेंट खेल
  • शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारी दूसरे दफ्तर भेजे गए
  • डीपीआई की सख्ती के बीच नया अटैचमेंट आदेश
  • जनगणना ड्यूटी में लगाए गए स्कूल विभाग के कर्मचारी
  • अटैचमेंट रोकने की कोशिशों पर फिर उठे सवाल
Sarguja। स्कूल शिक्षा विभाग में अटैचमेंट की व्यवस्था को खत्म करने के प्रयासों के बीच एक बार फिर कर्मचारियों के संलग्नीकरण का मामला सामने आया है। इस बार जनगणना कार्य का हवाला देकर शिक्षा विभाग के पांच कर्मचारियों को दूसरे कार्यालय में अटैच किया गया है।

अंबिकापुर के अपर कलेक्टर और जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में जनगणना से जुड़े कामों के लिए तैनात किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

जनगणना कार्य के लिए मांगी गई सेवाएं

आदेश में बताया गया है कि भारत सरकार की ओर से जनगणना 2027-28 की तैयारियों और कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना है। इसी को देखते हुए कर्मचारियों को जनगणना संबंधी कार्यों के लिए एसडीएम कार्यालय अंबिकापुर में संलग्न किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना का काम समय सीमा में पूरा कराने के लिए कर्मचारियों की जरूरत है। इसी उद्देश्य से अलग-अलग विभागों से कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं।

शिक्षा विभाग में पहले से चल रहा है अटैचमेंट विवाद

स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से अटैचमेंट को लेकर सवाल उठते रहे हैं। विभाग ने कई बार ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों को मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में वापस भेजने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके बावजूद अलग-अलग कारणों से कर्मचारियों के संलग्नीकरण के मामले सामने आते रहे हैं। अब जनगणना कार्य के लिए हुए इस नए आदेश के बाद फिर से अटैचमेंट व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

अटैचमेंट का नया खेल
अटैचमेंट का नया खेल


पांच कर्मचारियों को किया गया संलग्न

अंबिकापुर एडीएम के आदेश के अनुसार इन कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय में काम करने के लिए भेजा गया है

राम कुमार राजवाड़े -सहायक ग्रेड-2, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटोरी, लखनपुर
शिवहरी जायसवाल -सहायक ग्रेड-3, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ादमाली
प्रिंस भारद्वाज -सहायक ग्रेड-3, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा
अनिल यादव -भृत्य, शासकीय माध्यमिक शाला बधियाचुंआ
शशिकांत सिंह -भृत्य, शासकीय माध्यमिक शाला जजगी, उदयपुर
एसडीएम कार्यालय की उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संलग्न कर्मचारियों का वेतन एसडीएम कार्यालय अंबिकापुर की उपस्थिति के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) का भी उपयोग किया जाएगा।

शिक्षकों का अटैचमेंट :आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब देखना होगा कि जनगणना कार्य पूरा होने के बाद इन कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर वापस भेजा जाता है या नहीं

FAQ

  1. सरगुजा में कितने कर्मचारियों को अटैच किया गया है?
    सरगुजा के अंबिकापुर में जनगणना कार्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के 5 कर्मचारियों को अटैच किया गया है।
  2. कर्मचारियों को किस कार्यालय में भेजा गया है?
    इन कर्मचारियों को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय अंबिकापुर में काम करने के लिए संलग्न किया गया है।
  3. अटैच कर्मचारियों का वेतन कैसे मिलेगा?
    कर्मचारियों का वेतन एसडीएम कार्यालय की उपस्थिति और AEBAS ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के आधार पर जारी किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़े....

शिक्षा मंत्री का ऐलान, VSK ऐप पर सरकार का भरोसा, दूर होंगी तकनीकी खामियां

अंबिकापुर में छात्र से हिंदी-अंग्रेजी में 200 बार गाली लिखवाने का आरोप, जांच शुरू

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग : खत्म हुई अटैचमेंट व्यवस्था, शिक्षकों में मचा हड़कंप

जनगणना ने खोला संपत्ति चोरी का पैटर्न, दो लाख संपत्तियों पर वसूली करेगी सरकार

Tags:
  • शिक्षा विभाग
  • जनगणना
  • अंबिकापुर
  • नोडल अधिकारी
  • शिक्षकों का अटैचमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा