CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
भूपेश बघेल मिस्टर ATM तो विजय शर्मा छोटा रिचार्ज, एक दूसरे पर कसा तंज
top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने आ गए। रायपुर प्रेस क्लब की बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। इसके बाद दोनों दलों ने सोशल मीडिया पर पोस्टर वार शुरू कर दिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हल्दी-अदरक बीज घोटाला : 25 करोड़ की योजना पर उठे सवाल, जांच के आदेश
CG News :छत्तीसगढ़ में हल्दी और अदरक बीज वितरण योजना पर सवाल उठे हैं। 10 करोड़ रुपए की सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोपों के बाद कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने जांच के आदेश दिए हैं। बीज की गुणवत्ता, प्रमाणन, सप्लाई और भुगतान प्रक्रिया की जांच होगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
3 हजार करोड़ का बिजली बिल बकाया... 750 सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन कटे
छत्तीसगढ़ में बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 750 से ज्यादा सरकारी कार्यालयों पर बिजली कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद 400 दफ्तरों ने तुरंत बिल चुकाया और कंपनी ने 4 करोड़ 43 लाख रूपए वसूल लिए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर में 8 महीने में 26 मर्डर, पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर उठ रहे सवाल
रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी हत्या के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। 23 अगस्त 2026 तक 26 मर्डर केस दर्ज हुए। मई और अगस्त में सबसे ज्यादा छह-छह हत्याएं हुईं। अब कमिश्नरेट व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आरक्षक भर्ती में वेटिंग वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की अर्जी खारिज
छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती के वेटिंग अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राज्य सरकार की SLP खारिज कर दी। अब 2259 पदों की भर्ती में खाली पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डीजे कार्रवाई रोकने थाने पहुंचा जिला उपाध्यक्ष,दबंगई दिखाने थानेदार का टीवी तोड़ा
रायपुर के गुढ़ियारी थाने में डीजे कार्रवाई रोकने पहुंचे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी पर हंगामा और टीवी तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने डीजे संचालक पर कार्रवाई की थी। मामले में एफआईआर की तैयारी चल रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर में गर्लफ्रेंड की जिंदा जलाकर हत्या, पति से अलग रहकर बना रही थी संबंध
रायपुर के माना क्षेत्र में खौफनाक मामला सामने आया है। प्रेमी ने गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 60% झुलसी गर्लफ्रेंड की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शेयरधारी किसानों को 50 किलो तक फायदा: भोरमदेव सहकारी कारखाने की घोषणा
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गन्ना किसानों के लिए त्योहार से पहले राहत की खबर है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना करीब 28 हजार शेयरधारी किसानों को 30 रुपए किलो में शक्कर देगा। हर किसान को अधिकतम 50 किलो शक्कर मिलेगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
DMF फंड से सप्लाई फिर 50 फीसदी कमीशन का खेल, ईडी की जांच में खुलासा
छत्तीसगढ़ के DMF फंड घोटाले मामले में ED ने कारोबारी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। जांच में 9188 करोड़ रुपए के DMF फंड में अनियमितता और 25 से 50 फीसदी कमीशन नेटवर्क का आरोप सामने आया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बस्तर के बाद जशपुर में होमस्टे, 1.80 करोड़ की योजना पर सवाल
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 1.80 करोड़ रुपए की लागत से 6 जनजातीय गांवों में 30 होमस्टे बनाए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन और रोजगार बढ़ाना है। हालांकि सवाल है कि इसका लाभ सीधे स्थानीय परिवारों तक पहुंचेगा या यह सिर्फ सरकारी योजना बनकर रह जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।