डीजे कार्रवाई रोकने थाने पहुंचा जिला उपाध्यक्ष,दबंगई दिखाने थानेदार का टीवी तोड़ा

VINAY VERMA | Sept 15, 2026, 19:40 IST
Share
गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी का हंगामा
गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी का हंगामा

रायपुर के गुढ़ियारी थाने में डीजे कार्रवाई रोकने पहुंचे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी पर हंगामा और टीवी तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने डीजे संचालक पर कार्रवाई की थी। मामले में एफआईआर की तैयारी चल रही है।

रायपुर के गुढ़ियारी थाने में डीजे कार्रवाई को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला थाने के अंदर तोड़फोड़ तक पहुंच गया। आरोप है कि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी पुलिस की कार्रवाई रुकवाने के लिए थाने पहुंचे थे। पुलिस ने नियम तोड़कर डीजे बजाने वाले व्यक्ति को पकड़ा था। इसी कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया।

कार्रवाई रुकवाने का दबाव

बताया जा रहा है कि शुभांकर द्विवेदी पुलिस से डीजे संचालक को छोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने नियम के मुताबिक कार्रवाई करने की बात कही तो बहस तेज हो गई। आरोप है कि नेता और उनके साथ आए लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई खत्म करने का दबाव बनाया।

रायपुर में इन दिनों गणेशोत्सव के चलते तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल में भी शहर में तय सीमा और ध्वनि नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों पर केस दर्ज किए गए हैं।

थाने के अंदर टीवी तोड़ा

विवाद बढ़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि शुभांकर द्विवेदी ने गुढ़ियारी थाने के अंदर हंगामा किया और बैठक कक्ष में लगा टीवी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सवाल यह है कि जिस थाने में आम आदमी से कानून मानने की उम्मीद की जाती है, वहीं राजनीतिक संगठन से जुड़े व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई करने से क्यों हिचकिचाएगी?

पुलिस पर भी गंभीर आरोप

घटना को लेकर पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अगर किसी आरोपी को छुड़ाने के लिए थाने में दबाव बनाया गया और उसके बाद सरकारी संपत्ति तोड़ी गई, तो पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है। एक तरफ डीजे के नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई और दूसरी तरफ थाने में ही कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई।

अब एफआईआर पर नजर

मामले में भाजयुमो नेता के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की बात सामने आई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से धाराओं और एफआईआर की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। इसलिए इस मामले में आरोपों और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

पहले भी नाम आया था विवाद में

शुभांकर द्विवेदी का नाम इससे पहले भी विवाद में आ चुका है। 2023 में बेमेतरा हिंसा से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ रायपुर के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज होने की खबर सामने आई थी।

अब गुढ़ियारी थाने की घटना ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। क्या राजनीतिक पहचान पुलिस की कार्रवाई से बड़ी है? अगर थाने में ही दबाव और तोड़फोड़ होगी तो आम आदमी कानून का भरोसा लेकर आखिर कहां जाएगा?

ये खबरें भी पढ़े...

रायपुर में 8 महीने में 26 मर्डर, पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर उठ रहे सवाल

सीएम का बेमेतरा दौरा : करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, शिक्षक सम्मान समारोह आज

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में धमाका : 10 से 12 लोगों के मारे जाने की खबर, 6 घायल, बेमेतरा से रायपुर रेफर

गणेशोत्सव से पहले सिस्टम फेल, कमिश्नर बोले पूर्वानुमान में कमी रह गई

Tags:
  • रायपुर
  • भाजयुमो
  • गणेशोत्सव
  • कानून
  • बेमेतरा
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?