खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

Umeshwari Baghel | Oct 05, 2026, 16:42 IST
Share
खैरागढ़ संगीत यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल<br>
खैरागढ़ संगीत यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक फैसलों पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद विवाद ने तुल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कुलपति के कार्यकाल, नियुक्तियों, शोध पंजीयन और वित्तीय मामलों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन आरोपों पर विस्तार से जवाब दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को भ्रामक और बिना पर्याप्त प्रमाण के बताया है। विश्वविद्यालय का कहना है कि किसी भी पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाने से पहले ठोस दस्तावेज और साक्ष्य होना जरूरी है। सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर किसी के कामकाज पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है।

विश्वविद्यालय की ओर से यह भी कहा गया कि कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के कार्यकाल में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर करने की दिशा में कई काम किए गए हैं। परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने, अकादमिक गतिविधियों को बढ़ाने और दीक्षांत समारोह आयोजित करने जैसे कार्यों को प्रशासन की उपलब्धियों के रूप में बताया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में किन मामलों पर उठे सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सांस्कृतिक समाचार नाम के अकाउंट से विश्वविद्यालय से जुड़े कई मामलों पर पोस्ट किए गए थे। इनमें दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्ति, नई नियुक्तियां, शोध पंजीयन, निरीक्षण दलों के गठन, सीएएस प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल थे।

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
05 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि उम्र का पुख्ता प्रमाण जरूरी है। सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से लड़की की उम्र साबित नहीं होती है। कोर्ट ने राजेंद्र श्रीवास को बरी कर दिया है। लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। जबरदस्ती या बहला-फुसलाने का ठोस सबूत नहीं मिला।

इन पोस्ट में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए। साथ ही कुछ मामलों में गंभीर शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। विश्वविद्यालय ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी मामले को भ्रष्टाचार या अनियमितता से जोड़ने से पहले प्रमाण प्रस्तुत करना जरूरी है।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर क्या कहा

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए विश्वविद्यालय ने कहा कि जरूरत के अनुसार इस तरह की व्यवस्था पहले भी की जाती रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक यह कोई नई व्यवस्था नहीं है।

प्रशासन ने दावा किया कि विश्वविद्यालय के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरत के आधार पर कर्मचारियों की सेवाएं ली जाती रही हैं। इसलिए इसे किसी नई या असामान्य प्रक्रिया के तौर पर पेश करना सही नहीं है।

धमतरी धर्मांतरण विवाद: गंगाजल पिलाकर परिवार की हिंदू धर्म में वापसी, फिर मिली अंतिम संस्कार की अनुमति
05 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
<b>Dhamtari: </b>छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भटगांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सामने आया। परिवार के ईसाई धर्म अपनाने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार का विरोध किया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत और बैठक के बाद परिवार ने हिंदू धर्म और समाज के रीति-रिवाजों को मानने की सहमति जताई। <br />

डीन की नियुक्ति पर भी दिया जवाब

डीन की नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों पर भी विश्वविद्यालय ने अपना पक्ष रखा है। विश्वविद्यालय के अनुसार डीन की नियुक्ति शासन स्तर से की गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि जिस नियुक्ति का फैसला शासन स्तर पर हुआ हो उसका पूरा दायित्व कुलपति पर डालना सही नहीं है। प्रशासन ने इस मामले में भी सोशल मीडिया पर किए गए दावों को एकतरफा बताया है।

निरीक्षण दल में बाहरी सदस्यों का मामला

सोशल मीडिया पोस्ट में निरीक्षण दलों में बाहरी सदस्यों को शामिल करने पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके जवाब में विश्वविद्यालय ने कहा है कि ऐसी नियुक्तियों का प्रावधान विश्वविद्यालय के अध्यादेश में पहले से मौजूद है। प्रशासन का दावा है कि निरीक्षण दलों में बाहरी विशेषज्ञों या सदस्यों को शामिल करना नियमों के तहत ही किया गया है। इसलिए इसे नियमों के खिलाफ बताना सही नहीं है।

हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
04 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आबकारी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामला कोर्ट के पुराने आदेश का समय पर पालन नहीं करने से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू से जवाब मांगा है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

सम्मान राशि दान करने पर भी सफाई

रायगढ़ में एक प्रस्तुति के दौरान मिली सम्मान राशि को दान करने को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए थे। विश्वविद्यालय ने इस मामले में कहा कि सम्मान राशि का दान संबंधित कलाकार का व्यक्तिगत और स्वैच्छिक फैसला था।छत्वितीसगढ़

श्वविद्यालय का कहना है कि इस तरह के व्यक्तिगत फैसले को प्रशासनिक अनियमितता से जोड़ना उचित नहीं है।

दीक्षांत समारोह के खर्च पर उठे सवाल

दीक्षांत समारोह में हुए खर्च को लेकर भी सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किए गए थे। विश्वविद्यालय ने इस मामले में दावा किया कि इस बार कार्यक्रम पहले के आयोजनों की तुलना में कम खर्च में कराया गया।

प्रशासन का कहना है कि दीक्षांत समारोह का आयोजन वित्तीय अनुशासन के साथ किया गया। विश्वविद्यालय ने खर्च को लेकर लगाए गए आरोपों को भी गलत तरीके से पेश किया गया बताया है।

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
04 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द पार्टी की राज्य इकाई बनाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा और पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।

कथित पहचान पत्र को बताया फर्जी

विवाद के बीच एक पहचान पत्र भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। विश्वविद्यालय के ग्राफिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष की ओर से जारी प्रतिक्रिया में इस पहचान पत्र को फर्जी बताया गया है। विश्वविद्यालय परिवार ने कहा है कि फर्जी दस्तावेज या बिना पुष्टि की सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करने से संस्थान और उससे जुड़े लोगों की छवि प्रभावित होती है।

विश्वविद्यालय ने कहा- शिकायत है तो दस्तावेज पेश करें

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले में कहा है कि किसी भी शिकायत की जांच विधिसम्मत तरीके से होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के पास नियुक्ति, वित्तीय प्रबंधन या अन्य प्रशासनिक फैसलों से जुड़े प्रमाण हैं तो उन्हें संबंधित मंच पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

विश्वविद्यालय का कहना है कि सोशल मीडिया पर बिना जांच के आरोप लगाना सही प्रक्रिया नहीं है। किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष दस्तावेजों, नियमों और जांच के आधार पर ही निकाला जाना चाहिए।

फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट और विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया के बाद यह मामला चर्चा में है। विश्वविद्यालय ने अपने ऊपर लगाए गए सभी प्रमुख आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि संस्थान की छवि खराब करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों को लेकर अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आगे किसी स्तर पर आधिकारिक जांच या शिकायत दर्ज होती है या नहीं।
Tags:
  • खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय
  • कुलपति लवली शर्मा
  • खैरागढ़ यूनिवर्सिटी विवाद
  • सोशल मिडिया पोस्ट
  • इन्द्रकला संगीत विश्विद्यालय
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें