सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

Harrison Masih | Oct 05, 2026, 13:20 IST
Share
अपहरण मामले में हाईकोर्ट का फैसला
अपहरण मामले में हाईकोर्ट का फैसला

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि उम्र का पुख्ता प्रमाण जरूरी है। सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से लड़की की उम्र साबित नहीं होती है। कोर्ट ने राजेंद्र श्रीवास को बरी कर दिया है। लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। जबरदस्ती या बहला-फुसलाने का ठोस सबूत नहीं मिला।

जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने इस आधार पर जांजगीर-चांपा जिले के राजेंद्र श्रीवास उर्फ मोटू को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363 और 366 के आरोपों से बरी कर दिया। कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को भी निरस्त कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

मामला छत्तीसगढ़ के मुलमुला थाना क्षेत्र का है। 30 मई 2019 को एक लड़की अपने घर से चली गई थी। उसके बहनोई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने उसी दिन लड़की को जयरामनगर रेलवे स्टेशन पर राजेंद्र श्रीवास के साथ बरामद किया। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय ने 15 अक्टूबर 2019 को राजेंद्र को दोषी ठहराया था।

निचली अदालत ने IPC की धारा 363 के तहत चार साल और धारा 366 के तहत पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ राजेंद्र ने हाई कोर्ट में अपील की।

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड
04 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजमेर में एक रेलवे अधिकारी का रहस्यमय अपहरण हुआ, जिसमें आरोपियों ने 51 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। मुख्य आरोपी महेंद्र मीणा ने एक योजना बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक महीने तक अथक तपस्या की। जांच से नई जानकारियों के खुलासे की संभावना बनी हुई है।

स्कूल रिकॉर्ड से उम्र साबित करने पर उठे सवाल

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने लड़की की उम्र साबित करने के लिए मुख्य रूप से स्कूल के दाखिल-खारिज रजिस्टर पर भरोसा किया था।

हालांकि, स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपनी गवाही में बताया कि रजिस्टर में दर्ज जन्मतिथि लड़की के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लिखी गई थी। अभियोजन की ओर से इस जन्मतिथि के समर्थन में जन्म प्रमाण पत्र या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

इसके अलावा, लड़की की उम्र निर्धारित करने के लिए अस्थि परीक्षण (Ossification Test) भी नहीं कराया गया था।

कोर्ट ने माना कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लड़की के नाबालिग होने की उम्र को पुख्ता तरीके से साबित नहीं किया जा सका।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के अलमेलु बनाम राज्य और ऋषिपाल सिंह सोलंकी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य जैसे मामलों का उल्लेख किया। इन फैसलों में उम्र निर्धारण के लिए पेश किए गए दस्तावेजों और उनकी प्रमाणिकता को महत्वपूर्ण माना गया है।

हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अभियोजन द्वारा पेश किया गया स्कूल रिकॉर्ड अकेले लड़की की उम्र को निर्णायक रूप से साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं था।

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
03 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
रायपुर में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र के रांवाभाठा इलाके की है। यहां डीएम टावर के पास से कारोबारी प्रतीक राय को तीन युवक अपने साथ ले गए। सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो में पहुंचे थे। घटना दिनदहाड़े हुई। करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी कारोबारी का पता नहीं चल सका है।

लड़की ने कहा- अपनी मर्जी से राजेंद्र के साथ गई थी

मामले में लड़की के बयान को भी हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण माना। लड़की ने बताया था कि राजेंद्र उसका स्कूल का दोस्त था और दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे।

लड़की के अनुसार, 30 मई 2019 को सुबह करीब चार बजे राजेंद्र के बुलाने पर वह अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी। वह बिना किसी शोर-शराबे या विरोध के बाइक पर बैठकर उसके साथ चली गई थी।

कोर्ट ने इस तथ्य को भी मामले में महत्वपूर्ण माना कि लड़की ने जबरन ले जाने या किसी प्रकार के दबाव की बात नहीं कही थी।

खुद साथ जाना और जबरदस्ती ले जाना अलग-अलग

हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एस. वरदराजन बनाम स्टेट ऑफ मद्रास मामले का भी हवाला दिया। कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की का अपनी इच्छा से किसी व्यक्ति के साथ चले जाना और उसे जबरदस्ती या बहला-फुसलाकर ले जाना अलग-अलग परिस्थितियां हैं।

इस मामले में कोर्ट को अपहरण या बहला-फुसलाकर ले जाने का आवश्यक तत्व साबित होता नहीं मिला।

हाई कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

मामले के सभी तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा।

कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए राजेंद्र श्रीवास उर्फ मोटू को IPC की धारा 363 और 366 के आरोपों से बरी कर दिया। साथ ही विशेष न्यायालय द्वारा दी गई सजा के आदेश को निरस्त कर दिया।

Tags:
  • ipc
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • अपहरण
  • CG high court
  • अपहरण मामला
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन
बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स

By Manya Jain

बढ़ेगी मध्य प्रदेश गुजरात की कनेक्टिविटी: बनेगा 6 राज्यों को जोड़ने वाला सोमनाथ द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें रूट्स
गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

गर्मी का सितम बढ़ा: राजस्थान में तापमान 40 डिग्री पार; 15 अक्टूबर के बाद राहत की उम्मीद
नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े

By Aman Vaishnav

नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा भावुक पत्र, कहा- ऐसी नौबत न आए कि मुझे इस्तीफा देकर घर बैठना पड़े