छत्तीसगढ़ में अब गुमशुदगी पर तुरंत दर्ज होगी FIR, सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश
Aishwarya Dwivedi | Aug 20, 2026, 11:42 IST
रायपुर-लापता-युवक-खारुन-नदी-एफआईआर
रायपुर में तीन दिन से लापता युवक की बाइक और बैग खारुन नदी किनारे मिले। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नए सुप्रीम कोर्ट नियमों के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज की।
समझें क्या है पूरा मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने लापता मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस नई व्यवस्था को प्रदेश भर में लागू कर दिया है।
- अब सिर्फ गुम इंसान कायमी नहीं, बल्कि अपराध का केस दर्ज किया जाएगा।
- मामले की जांच के बाद पुलिस को कोर्ट में चार्जशीट भी पेश करनी होगी।
- रायपुर में 14 दिनों के भीतर 16 मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
नई व्यवस्था की शुरुआत
अब नई व्यवस्था के तहत संबंधित आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस व्यवस्था के तहत 14 दिनों में 60 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। वहीं राजधानी रायपुर के थानों में 16 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
जांच की कानूनी जिम्मेदारी
मामले की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच होगी। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों और बैंक लेनदेन पर भी नजर रखेगी।
चार्जशीट और सजा का प्रावधान
बालिगों के लापता होने पर बीएनएस (BNS – Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 140(3) के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही आरोपी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
मानव तस्करी और अपहरण की आशंका को देखते हुए यह जवाबदेही तय की गई है। इससे पहले 2012 में बचपन बचाओ आंदोलन मामले में भी ऐसे निर्देश दिए गए थे। तब सुप्रीम कोर्ट ने लापता बच्चों के मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा था।
आंकड़ों में स्थिति
अकेले रायपुर में गुमशुदगी के 15,632 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 3 हजार से अधिक लोगों की तलाश अब भी जारी है। पुलिस की विशेष टीमें अब इन मामलों की पड़ताल में जुटी हुई हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
बेटा-बहू कर रहे परेशान, तो संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता: सुप्रीम कोर्ट
एमपी में 42 डिप्टी कलेक्टरों की पदोन्नति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट की मुहर
भोजशाला केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 19 अगस्त को सुनवाई, दोनों पक्षों की टिकी नजरें
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
By Saurabh Mishra
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
By VINAY VERMA
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
By Sanjay Gupta
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
By VINAY VERMA
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
By Anshika Singh Chauhan
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
By Arun Tiwari
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
By Ratan Kumar Mishra