भोजशाला केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 19 अगस्त को सुनवाई, दोनों पक्षों की टिकी नजरें

Sandeep Kumar | Aug 16, 2026, 23:24 IST
Share
नमाज की अंतरिम व्यवस्था पर नजर
नमाज की अंतरिम व्यवस्था पर नजर

मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। लगातार सुनवाई टलने के बाद यह नई तारीख तय हुई है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट 19 अगस्त सुनवाई करेगा।
  • लगातार टलने के बाद नई तारीख तय हुई है।
  • खसरा 612 पर तीन शुक्रवार नमाज पढ़ी गई।
  • प्रशासन ने हर बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
धार भोजशाला केस (Dhar Bhojshala Case) में अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। लगातार टल रही सुनवाई के बाद नई तारीख तय हुई है। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के तहत खसरा 612 पर नमाज हुई है। अब दोनों पक्षों और प्रशासन की नजर आगामी सुनवाई पर है।

अब 19 अगस्त पर टिकी नजरें

धार भोजशाला प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई कई बार टल चुकी है। अब अगली सुनवाई की तारीख 19 अगस्त तय की गई है। इस तारीख को लेकर दोनों पक्षों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की भी नजरें टिकी हुई हैं।

यह सुनवाई इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें दो अहम पहलुओं पर स्पष्टता आ सकती है। पहला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, जिसमें भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर माना गया था। दूसरा, नमाज की अंतरिम व्यवस्था को लेकर आगे की स्थिति।

खसरा 612 पर तीसरी बार भी शांति से नमाज

सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत भोजशाला परिसर के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 की भूमि पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। इस व्यवस्था के तहत अब तक लगातार तीन शुक्रवार यहां नमाज अदा की जा चुकी है।

हर बार जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। पुलिस बल की तैनाती और निगरानी के बीच यह नमाज हर बार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।

हाईकोर्ट का फैसला अब भी केंद्र में

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 मार्च को भोजशाला को मंदिर होने का फैसला सुनाया था। इस फैसले को लेकर मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। 19 अगस्त की सुनवाई में इस पर सुप्रीम कोर्ट का रुख स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई

उधर सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में लगातार सुनवाई टल रही है। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम समाज ने तीन याचिकाएं दायर की हुई है। इसमें बुधवार को भी केस लिस्ट था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम की अंतरिम याचिका का निराकऱण करते हुए परिसर के पास सटकर जगह पर हर शुक्रवार दोपहर 1 से तीन बजे तक नमाज की मंजूरी दी हुई है।

कब-कब टली में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

धार के ऐतिहासिक भोजशाला-कमल मौला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं पर सुनवाई मुख्य रूप से 5 अगस्त और 12 अगस्त को टल चुकी है, और अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय की गई है।

मुस्लिम समाज ने यह की थी शिकायत

वहीं इसके पहले मंगलवार को मुस्लिम समाज ने शिकायत में कहा था कि दरगाह व दरगाह परिसर के बाहर खड़े होकर हिंदूवादी नेता आशीष बसु, गोपाल शर्मा, सुमित, अशोक जैन व उनके साथी दरगाह को लेकर आपत्तिजनक बातें कहते हैं। संत बाबा कमालउद्दीन चिश्ती को लेकर अपमानजनक शब्द कहने से मुस्लिम समाज की आस्था को ठेस पहुंचती है।

कहा जाता है कि दरगाह व आसपास की जमीन तोड़ी जाएगी और यहां पर सरस्वती लोक बनाएंगे, सरस्वती मंदिर बनाएंगे। साथ ही बेदखल करने की धौंस दी जा रही है। मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा था कि कुछ लोग धार का माहौल गंदा कर रहे हैं। हमारी बातों पर ध्यान दिया जाए, ऐसा नहीं होने पर अगले शुक्रवार से दरगाह पर धरने पर बैठेंगे।

पहली बार मना खास स्वतंत्रता दिवस

इस साल भोजशाला परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव खास रहा। हाई कोर्ट के मार्च वाले फैसले के बाद यह पहला मौका था जब यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शनिवार को परिसर में तिरंगा फहराया गया।

इस दौरान परिसर में मां वाग्देवी और भारत माता के जयकारे गूंजे। भोजशाला के गर्भगृह में मां वाग्देवी के आंगन को खास तरीके से सजाया गया था।

FAQ

  1. भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई कब है?
    अगली सुनवाई अब 19 अगस्त को होगी। इससे पहले कई बार सुनवाई टल चुकी है।
  2. खसरा नंबर 612 पर नमाज को लेकर क्या व्यवस्था है?
    सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत यहां नमाज की अनुमति है। अब तक तीन शुक्रवार शांतिपूर्वक नमाज हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...

धार की भोजशाला के पास मुसलमानों के अवैध आवागमन पर आपत्ति, कलेक्टर से रोक की मांग

लंदन में रखी प्रतिमा ही भोजशाला की वाग्देवी, हुई पुष्टि, वापसी की प्रक्रिया तेज

धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज, रहवासियों की आपत्ति

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले राष्ट्रप्रेम क्या होता है यह कांग्रेस और सोनियाजी को नहीं पता



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
  • भोजशाला परिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान