छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

Umeshwari Baghel | Oct 04, 2026, 18:16 IST
Share
रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार का ऐलान किया।<br>
रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार का ऐलान किया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी जगह बनाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने साफ कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द पार्टी की राज्य इकाई बनाई जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा और पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।

चिराग पासवानरायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रायपुर दौरे के दौरान उन्होंने संगठन विस्तार से लेकर चुनावी रणनीति तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

पहले संगठन फिर चुनाव की तैयारी

चिराग पासवान ने कहा कि फिलहाल पार्टी का पहला लक्ष्य छत्तीसगढ़ में मजबूत संगठन तैयार करना है। राज्य इकाई बनने के बाद जिला और दूसरे स्तर पर भी संगठन को विस्तार दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लोक जनशक्ति पार्टी आने वाले चुनावों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। हालांकि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। चिराग के मुताबिक पहले संगठन मजबूत किया जाएगा। इसके बाद चुनावी हालात को देखकर आगे की रणनीति तय होगी।

दस टका ब्याज पर पैसा, बीजेपी नेत्री का धंधा और विधायक का कांग्रेस प्रेम: सिंहासन छत्तीसी का खुलासा | 10% Interest Money, BJP Leader's Business and MLA's Congress Love: Sinhasan Chhattis's Revelation
सिंहासन छत्तीसी : दस टका ब्याज पर पैसा चाहिए तो बीजेपी नेत्री के पास आइए और नेताजी की कांव कांव, भाजपाई एमएलए का कांग्रेस प्रेम
04 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
यदि आपको पैसे की जरुरत है और कर्ज चाहिए तो आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा लेकिन ब्याज पूरा दस टका लगेगा। इतना भारी भरकम ब्याज पर पैसा देती हैं एक महिला नेत्री। कर्ज देने के साथ यह उसको वसूलना भी जानती हैं। इनके रसूख और ब्याज की चर्चा बहुत जोरों पर है। राजनीतिक गलियारों में एक सुर और बहुत सुनाई दे रहा है एक नेताजी की कांव कांव।

युवाओं से सीधे जुड़ने की कोशिश

रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को पार्टी के संगठन विस्तार की शुरुआत माना जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। उनका कहना था कि पार्टी युवाओं से सीधे संवाद करना चाहती है।

उनकी समस्याएं और उम्मीदें समझना भी जरूरी है। इसी वजह से ऐसे कार्यक्रम अलग-अलग जगह किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी पार्टी युवाओं के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी।

SIR पर बोले- चुनाव आयोग को भरोसा जीतना चाहिए

चिराग पासवान से SIR और चुनाव आयोग को लेकर भी सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता को चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर संदेह है तो आयोग को उसका भरोसा जीतना चाहिए।

उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटने के विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। चिराग ने कहा कि अगर बड़ी संख्या में आम मतदाताओं के नाम हटाए जाते तो इसका असर जमीन पर साफ दिखाई देता। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में बड़े स्तर पर विरोध और आंदोलन भी सामने आते।

कांग्रेस के चुनाव रद्द कराने वाले सवाल पर हमला

चिराग पासवान ने कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर इतना संदेह है तो उसे यह भी बताना चाहिए कि वह आगे चुनाव लड़ेगी या नहीं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे नेता चुनावी प्रक्रिया से खुद को अलग करेंगे या नहीं। चिराग ने कहा कि विपक्ष का काम सवाल उठाना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई बार विपक्ष के मुद्दे कुछ दिनों बाद कमजोर पड़ जाते हैं।

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया नाम | Chhattisgarh Coal Scam: EOW Notice to Devendra Yadav, Name Appeared in Secret Diary
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
02 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
कोल लेवी घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस मिला है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने उन्हें 5 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। समय सुबह 10.30 बजे और जगह रायपुर विशेष अदालत है। मामला करीब 540 करोड़ रुपए की कथित अवैध वसूली का है। यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जांच पूरी कर एजेंसी आरोप पत्र पेश करेगी।

EVM पर भी कांग्रेस को घेरा

चिराग पासवान ने दावा किया कि SIR का मुद्दा सामने आने के बाद कांग्रेस ने EVM को लेकर पहले जैसी चर्चा बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार विवाद होना लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं है।

संस्थाओं और राजनीतिक दलों के बीच भरोसा बना रहना जरूरी है। चिराग के मुताबिक चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब भी संस्थाओं को पारदर्शी तरीके से देना चाहिए।

BJP से गठबंधन पर फैसला बाद में

छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई बनने के बाद BJP से गठबंधन होगा या नहीं इस पर भी चिराग पासवान से सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि इसका फैसला भविष्य में राज्य की इकाई और पार्टी नेतृत्व मिलकर करेंगे। चुनावी हालात देखकर तय होगा कि पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी या किसी दल के साथ जाएगी।

चिराग ने कहा कि कई राज्यों में लोक जनशक्ति पार्टी अपने स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी संगठन की स्थिति और राजनीतिक माहौल देखकर निर्णय लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बढ़ सकता है एक और विकल्प

चिराग पासवान के रायपुर दौरे को छत्तीसगढ़ में LJP की सक्रिय राजनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी राज्य इकाई का गठन कब करती है। संगठन में किन चेहरों को जिम्मेदारी दी जाती है और आने वाले चुनावों में पार्टी किस रणनीति के साथ उतरती है।

फिलहाल चिराग पासवान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि लोक जनशक्ति पार्टी अब छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है।

FAQ

  1. चिराग पासवान ने रायपुर दौरे के दौरान अपने संगठन के विस्तार की योजना क्या बताई?
    चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी का पहला लक्ष्य छत्तीसगढ़ में एक मजबूत संगठन तैयार करना है, जिसके बाद जिला और अन्य स्तरों पर संगठन को विस्तार दिया जाएगा।
  2. चिराग पासवान ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका पर क्या कहा?
    चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है और पार्टी युवाओं से सीधे संवाद करना चाहती है ताकि उनकी समस्याएं और उम्मीदें समझी जा सकें।
  3. चिराग पासवान का चुनावी रणनीति और बीजेपी से गठबंधन के बारे में क्या दृष्टिकोण है?
    चिराग पासवान ने कहा कि चुनावी हालात देखकर तय किया जाएगा कि लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी। उनका कहना है कि पार्टी को पहले संगठन मजबूत करना होगा।
Tags:
  • चिराग पासवान
  • लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़
  • चिराग पासवान रायपुर
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • चिराग पासवान युवा संवाद
  • भाजपा गठबंधन छत्तीसगढ़
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी

By Ashish Bhardwaj

सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा

By Sanjay Gupta

पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में

By Jageshwar prasad

Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी

By Manya Jain

नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी

By Manya Jain

MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा

By Ashish Bhardwaj

मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा