हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी

Umeshwari Baghel | Oct 04, 2026, 17:28 IST
Share
आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को हाई कोर्ट का नोटिस<br>
आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को हाई कोर्ट का नोटिस

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आबकारी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। मामला कोर्ट के पुराने आदेश का समय पर पालन नहीं करने से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू से जवाब मांगा है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से पूछा है कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

90 दिन में फैसला करने का था आदेश

पूरा मामला जांजगीर-चांपा में पदस्थ प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा से जुड़ा है। मुकेश ने आबकारी उपनिरीक्षकपद के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा दी थी। चयन प्रक्रिया के दौरान उनके सेवा रिकॉर्ड की कुछ प्रविष्टियों को आधार बनाया गया। वर्ष 2017 से 2019 तक की प्रतिकूल प्रविष्टियों के कारण उनके 15 अंक कम कर दिए गए। इसका सीधा असर उनकी पदोन्नति पर पड़ा और वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए।

कर्मचारी ने हाई कोर्ट में दी थी चुनौती

मुकेश कुमार शर्मा ने विभाग के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी ओर से अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि जिन प्रतिकूल प्रविष्टियों के आधार पर अंक काटे गए थे उनकी जानकारी कर्मचारी को पहले नहीं दी गई। उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं मिला।

मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को महत्वपूर्ण आदेश दिया था। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने विवादित प्रतिकूल प्रविष्टियों को हटाकर मामले पर नए सिरे से विचार करने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट ने विभाग से कहा था कि बाकी उपलब्ध सेवा रिकॉर्ड के आधार पर कर्मचारी की पदोन्नति पर दोबारा फैसला लिया जाए। इसके लिए 90 दिन की समय सीमा तय की गई थी।

नौ महीने बीते फिर भी नहीं हुआ फैसला

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग की ओर से तय समय में कोई फैसला नहीं लिया गया। 90 दिन की समय सीमा निकलने के बाद भी मामला लंबित रहा। करीब नौ महीने गुजरने के बाद मुकेश शर्मा ने दोबारा हाई कोर्ट का रुख किया। इस बार उन्होंने न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिका लगाई।

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आदेश के पालन में देरी से कर्मचारी को समय पर राहत नहीं मिल पाई। ऐसे मामलों के कारण अदालतों में अवमानना से जुड़े प्रकरण भी बढ़ते हैं।

कोर्ट ने दोनों अफसरों से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू को नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने दोनों अधिकारियों से पूछा है

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़, बिहार, गोवा रूट प्रभावित, यात्रियों को सलाह | 6 Express Trains Cancelled Due to Non-Interlocking Work: Chhattisgarh, Bihar, Goa Routes Affected, Passengers Advised
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
02 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द रहने की खबर है। नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे नहीं चलेंगे। इनमें हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस शामिल हैं। रद्द फेरे 7 से 17 दिसंबर के बीच हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा चार और राज्यों के यात्री प्रभावित होंगे।

कि आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ न्यायालय अवमानना अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए। दोनों अधिकारियों को तीन सप्ताह में जवाब पेश करना होगा। उनके जवाब के बाद कोर्ट तय करेगा कि मामले में आगे अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हुआ था जिक्र

पहली याचिका पर फैसला देते समय हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रुखसाना शाहीन खान मामले में तय सिद्धांतों का भी उल्लेख किया था। अदालत का मानना था कि कर्मचारी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली प्रतिकूल प्रविष्टियों की जानकारी उसे दी जानी चाहिए। इसके बाद उसे अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर भी मिलना चाहिए।

अब मामला इस बात पर टिक गया है कि विभाग ने हाई कोर्ट के निर्देश का समय पर पालन क्यों नहीं किया। अधिकारियों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी।

FAQ

  1. मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा का मामला क्या है?
    मुख्य आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा ने आबकारी उपनिरीक्षक पद के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा दी थी, जिसमें उनके सेवा रिकॉर्ड के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टियों के कारण अंक काटे गए, जिससे वे चयन प्रक्रिया से बाहर हो गए।
  2. हाईकोर्ट ने मुकेश शर्मा के मामले में क्या आदेश दिया था?
    हाई कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को आदेश दिया था कि विवादित प्रतिकूल प्रविष्टियों को हटाया जाए और मामले पर नए सिरे से विचार किया जाए, इसके लिए विभाग को 90 दिन की समय सीमा तय की गई थी।
  3. अगर विभाग हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं करता है तो क्या होगा?
    अगर विभाग आदेश का पालन नहीं करता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय अवमानना अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है, जैसा कि वर्तमान मामले में हो रहा है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • बिलासपुर हाईकोर्ट
  • आबकारी विभाग छत्तीसगढ़
  • कोर्ट की अवमानना
  • आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा
  • हाईकोर्ट अवमानना मामला
  • अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू
  • मुकेश कुमार शर्मा
मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी

By Sumit Kumar

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कलेक्टर बदले; CM मोहन यादव के कुनबे में भी बढ़ोतरी
सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर

By VINAY VERMA

सरकार ने जारी की नई किराया दरें, साधारण से लेकर एसी और स्लीपर बसों तक यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर
भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, 9 अफसरों पर गिरी गाज
Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब

By Ramanand Tiwari

Fire Safety Rules 2026: आग लगी तो जिम्मेदार कौन? MP में अब हर साल देना होगा भवनों की सुरक्षा का हिसाब
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी