CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
रायपुर में ट्रिपल मर्डर: पति ने पत्नी और दो बच्चों की चाकू घोंपकर की हत्या
रायपुर के डूमरतराई साहू पारा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी वार कर लिया। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है। ये खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर में गणेश झांकी कल: शाम 6 बजे से कई मार्ग बंद, देखें ट्रैफिक व पार्किंग प्लान
रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी। शाम 6 बजे से शारदा चौक से महादेव घाट तक कई रास्ते बंद रहेंगे। पुलिस ने वैकल्पिक रूट और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था जारी की है। ये खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अफसरों की काली कमाई का कच्चा चिट्ठा,क्या है इनके निवेश का फंडा
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में अफसरों की कथित बेनामी संपत्ति और निवेश को लेकर हलचल तेज है। 19 आईएएस-आईपीएस अफसरों की संपत्ति से जुड़ी जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भेजने की तैयारी का दावा किया गया है। ये खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला नकली बिश्नोई गिरफ्तार, शोएब ढेबर ही निकला आरोपी
रायपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डिजिटल जांच में उसकी भूमिका सामने आई। मामले में आगे पूछताछ जारी है। ये खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राहुल के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम बोले, चुनाव पर भरोसा नहीं तो पद क्यों नहीं छोड़ते
छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो कांग्रेस नेताओं को पद छोड़ना चाहिए। साय ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को घेरा। ये खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।